यूपी चुनाव से पहले जयंत को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया RLD से इस्तीफा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है. डॉ. रामाशीष राय ने आरएलडी के उत्तर प्रद…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है. डॉ. रामाशीष राय ने आरएलडी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.
उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है. उनके इस फैसले को राज्य में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, जिससे पार्टी की संगठनात्मक स्थिति और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
हालांकि, इस इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है. समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लखनऊ में पार्टी के दिग्गज नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में साफ संकेत दिया कि इस बार उसकी नजर BJP के कोर वोट बैंक पर है.
अखिलेश यादव ने कहा कि लोग पीडीए की बात करते हैं. पीडीए की नई नई परिभाषा बनाते हैं. जबसे पीडीए से हारे हैं. तब से पीडीए की नई परिभाषा वो लोग बना रहे हैं. पीडीए में पीडी पंडित का ही शॉर्ट फॉर्म है जो लोग पीडीए की परिभाषा समय-समय पर अलग बनाते हैं. वो जान ले पीडी ही पंडित का शॉर्ट फॉर्म है. जितनी पीड़ा दोगे पीड़ा बढ़ाओगे. उतना ही पीडीए और मजबूत दिखाई देगा.
Advertisement
वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल और विपक्ष की युवाओं को साधने की रणनीति को देखते हुए योगी सरकार ने 16 वर्ष से 35 वर्ष के युवा वर्ग के के मन को समझने के लिए नीति बनाने का फैसला किया है, जिसके लिए एक स्वतंत्र नीति बनाई जाएगी.
प्रदेश में 'नई युवा नीति' बनाने के लिए सीएम योगी ने गुरुवार को युवा कल्याण सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की. इस दौरान सरकार युवा सम्रग विकास के लिए युवा नीति बनाने का निर्णय लिया. इस दौरान उन्होंने एक राज्य युवा आयोग गठन करने के भी दिशा-निर्देश दिए..
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


