गोरखपुर के गर्ल्स हास्टल में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिला; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
गोरखपुर के गर्ल्स हास्टल में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिला; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पुलिस के अनुसार, बाथरूम में एक एंड्रायड मोबाइल फोन रखा मिला. मोबाइल का कैमरा रिकॉर्डिंग चालू थी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Tea…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर के गर्ल्स हास्टल में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिला; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, बाथरूम में एक एंड्रायड मोबाइल फोन रखा मिला. मोबाइल का कैमरा रिकॉर्डिंग चालू थी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 10, 2026 at 2:22 PM IST
गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड कैमरा मिलने से हॉस्टल की छात्राओं में हड़कंप मच गया. छात्राओं ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है.
हालांकि, हॉस्टल संचालक ने कहा कि छात्राएं गंदगी कर रही थीं, इसलिए उन पर निगरानी के लिए कैमरा लगाया गया था. वहीं, छात्राओं को आशंका है कि बाथरूम में लगे कैमरे से वीडियो वायरल न हो जाए.
गर्ल्स हास्टल की एक छात्रा ने मंगलवार देर रात बाथरूम में मोबाइल पड़े होने और उससे रिकॉर्डिंग किए जाने का आरोप लगाते हुए डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस हॉस्टल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस के अनुसार, बाथरूम में एक एंड्रायड मोबाइल फोन रखा मिला. मोबाइल का कैमरा टॉयलेट की तरफ किया गया था और उसमें रिकॉर्डिंग चालू थी. छात्रा का आरोप है कि मोबाइल चेक करने पर उसमें कई छात्राओं के वीडियो मिले हैं. पुलिस की मौजूदगी में आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग को डिलीट कराया गया.
बताया जा रहा है कि कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी बात सामने आई है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि 8 सितंबर की रात एक छात्रा बाथरूम गई थी.
इसी दौरान उसकी नजर टीन शेड में फंसे मोबाइल पर पड़ी. छात्रा ने पहले अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया और फिर हॉस्टल की अन्य छात्राओं को बुलाकर पूरी जानकारी दी. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस के मुताबिक, जिस मोबाइल से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, वह तीन कैमरों वाला एंड्रायड फोन है. फोन में करीब तीन घंटे की रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आई है. पूछताछ के दौरान हॉस्टल की वार्डन ने मोबाइल को अपना बताया.
वार्डन का कहना है कि हॉस्टल की छात्राएं बाथरूम में सेनेटरी पैड इधर-उधर फेंक देती थीं. इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने रात करीब 10 बजे मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड में ऑन करके बाथरूम में रखा था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसा कौन कर रहा है.
इस गर्ल्स हॉस्टल में 20 कमरे हैं, जिनमें करीब 26 छात्राएं रहती हैं. छात्राएं शहर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना से करीब दो दिन पहले ही एक छात्रा हॉस्टल में रहने आई थी.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. रिकॉर्डिंग किस उद्देश्य से की गई, मोबाइल में कितनी छात्राओं के वीडियो हैं और वायरल हो रहे वीडियो इसी फोन से बनाए गए हैं या नहीं? सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
नगर पुलिस अधीक्षक निमिष पाटील ने बताया कि सूचना मिली कि गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में एक मोबाइल रखा हुआ है जिसके कैमरे से रिकॉर्डिंग हो रही है. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला की कैमरा हॉस्टल की वार्डन द्वारा रखा गया था.
इस घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़िता से शिकायत पत्र लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया की कैमरा कब से लगा था यह पता नहीं है. अभी इसकी शिकायत कल ही मिली है.
लड़कियों द्वारा इसे देखा गया और जांच की जा रही है कि कोई वीडियो अगर शेयर हुए हैं, इसकी जांच जारी है. अगर इसमें कोई किसी अन्य का रोल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


