'गोरखपुर स्पेन जइसन लागेला, केहू आंख से अंधा बा तो का करी?', रवि किशन का अंदाज देख हंसी नहीं रोक पाए सीएम योगी
Ravi Kishan Said That Gorakhpur Is Spain In His View 'गोरखपुर स्पेन जइसन लागेला, केहू आंख से अंधा बा तो का करी?', रवि किशन का अंदाज देख हंसी नहीं रोक पाए सीएम योगी Lipi• Subscribe Ravi Kishan: गोरखपुर के सांसद रवि किशन अ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Ravi Kishan Said That Gorakhpur Is Spain In His View
'गोरखपुर स्पेन जइसन लागेला, केहू आंख से अंधा बा तो का करी?', रवि किशन का अंदाज देख हंसी नहीं रोक पाए सीएम योगी
Lipi•
Subscribe
Ravi Kishan: गोरखपुर के सांसद रवि किशन अपने भाषणों में ऐसा कुछ बोल जाते हैं कि वहां उपस्थित जनता हंसने पर मजबूर हो जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
प्रमोद पाल, गोरखपुर: कल्याण मंडपम उद्घाटन के दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुझे गोरखपुर पर गर्व है। हमको गोरखपुर स्मार्ट सिटी लगता है। गोरखपुर स्मार्ट सिटी है, हमको लगता है स्पेन है, हमको लगता है यह अद्भुत जगह है। कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं? रवि किशन का संबोधन सुनकर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मत्स्य मंत्री संजय निषाद हंसते नजर आए। वहां उपस्थित जनता भी जमकर ठहाके लगाती दिखाई दी। मंच का संचालन कर रही महिला एंकर भी सांसद के इस अंदाज को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई।
गोरखपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री ने बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। इस दौरान रवि किशन ने अपने संबोधन में बगैर किसी का नाम लिए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने अंदाज में कहा- मुझे गोरखपुर पर गर्व है। हमके लगेला गोरखपुर स्पेन है। हमें लगेला गोरखपुर अद्भुत जगह है। हमें लगेला की गोरखपुर स्मार्ट सिटी हवे। मैं कई जगह गया हूं। अगर केहू आंख के अंधा बा त हम का करी। जेके कुछ नाहीं दिखत बा। लोग लगातार मेरे बयानों पर टिप्पणियां करते हैं। मैंने यदि गोरखपुर को स्पेन जैसा कहा तो उसमें क्या गलत था।
'2017 से पहले गोरखपुर हत्याओं का गढ़ था'
रवि किशन ने आगे कहा- देश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। सभी लोग आपन हाथ उठा ल अउर बोलिए भारत माता की जय.. हर हर महादेव। आप लोग लोगों को बताओ बताओ कि 2017 से पहले गोरखपुर हत्याओं का गढ़ हुआ करता था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं क्योंकि लोगों को बताने का समय आ गया है। इसी के साथ उन्होंने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।
तीन दिन के दौरे पर हैं सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में मौजूद हैं। उन्होंने शनिवार की शाम बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। वहीं नगर निगम और जीडीए की 170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


