होमक्राइमकिसान नेता नरेश गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे थे - Rasoolabad Nanpur(Garhmukteshwar) News
क्राइम

किसान नेता नरेश गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे थे - Rasoolabad Nanpur(Garhmukteshwar) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Hapud - Rasoolabadnanpur - Meerut Farmer Leader Naresh Gurjar House Arrest | Yogi Adityanath Visit किसान नेता नरेश गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट:मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
किसान नेता नरेश गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट:  मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे थे - Rasoolabad Nanpur(Garhmukteshwar) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Hapud

- Rasoolabadnanpur

- Meerut Farmer Leader Naresh Gurjar House Arrest | Yogi Adityanath Visit

किसान नेता नरेश गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट:मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे थे

- कॉपी लिंक

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रसूलाबाद नानपुर गांव के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के जिलाध्यक्ष नरेश गुर्जर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आने के दौरान किसानों की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपने मेरठ जा रहे थे।

किसान नेता के हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर से संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। नरेश गुर्जर ने कहा कि किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने प्रशासन से किसानों की आवाज सुनने और ज्ञापन देने की अनुमति मांगी।

नरेश गुर्जर ने नानपुर चौकी प्रभारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने मांग की है कि किसानों की फसलों का उचित और लाभकारी मूल्य तय किया जाए। साथ ही, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का समय पर निपटारा हो।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि किसानों के लंबित दाखिल-खारिज और वारिसान संबंधी मामलों का जल्द निपटारा किया जाए। बिजली से जुड़ी किसानों की समस्याओं और बेवजह की परेशानियों को दूर किया जाए।

इसके अलावा, किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। सिंचाई व्यवस्था को सुधारा जाए और नहरों की नियमित सफाई कराई जाए। किसानों पर दर्ज छोटे-मोटे मामलों की निष्पक्ष जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाए। किसान हित से जुड़ी अन्य स्थानीय समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान कराया जाए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें