'सपा सरकार बनाने में दूंगा योगदान...', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले की फेसबुक पोस्ट ने यूपी में बढ़ाई हलचल
उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने के साथ एक तरफ सियासी बयानबाजी जारी है तो दूसरी ओर हाथ मिलाने और छोड़ने का भी दौर शुरू हो चुका है. इ…

सौजन्य से:- aajtak.in
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने के साथ एक तरफ सियासी बयानबाजी जारी है तो दूसरी ओर हाथ मिलाने और छोड़ने का भी दौर शुरू हो चुका है. इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव कुमार त्रिपाठी ने भी एक पोस्ट लिखकर बम फोड़ दिया है. उनकी फेसबुक पोस्ट से यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है.
राजीव त्रिपाठी ने 2027 में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करने और पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने का ऐलान किया है. राजीव त्रिपाठी, डिप्टी सीएम की पत्नी के छोटे भाई हैं. इस संबंध का जिक्र भी उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है.
राजीव कुमार त्रिपाठी ने पोस्ट में लिखा कि 'नम्रता पाठक उनकी सगी बड़ी बहन हैं और ब्रजेश पाठक उनके जीजा हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक कारणों से उनका अपनी बहन और जीजा से कोई राजनीतिक संबंध नहीं है. राजीव त्रिपाठी ने लिखा कि उनके इस कदम से यदि बहन नम्रता पाठक और ब्रजेश पाठक को कष्ट हुआ है, तो वह अपने भविष्य को देखते हुए उनसे क्षमा मांगते हैं.
फेसबुक पोस्ट में उन्होंने खुलकर कहा कि वह समाजवादी पार्टी की समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत होकर पार्टी का प्रचार-प्रसार और विस्तार करेंगे. उन्होंने कहा कि वह जातीय समीकरण और जातिवाद को ध्यान में रखे बिना सभी जातियों के बीच समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे. राजीव त्रिपाठी ने 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने की बात कही है.
Advertisement
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले की ओर से समाजवादी पार्टी के समर्थन में खुलकर सामने आने के बाद इस पोस्ट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.पोस्ट में राजीव त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक रुख को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


