होमक्राइमराजा भैया के घर आए 'हनुमान अंश' के कलाकार, सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज देखेंगे फिल्‍म
क्राइम

राजा भैया के घर आए 'हनुमान अंश' के कलाकार, सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज देखेंगे फिल्‍म

Hanuman Ansh Movie: नींब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार राजा भैया के लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। दूसरी ओर, सीएम योगी आज यह फिल्म देखने थियेटर जाएंगे। लखनऊ: नींब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनु…

Navbharat Times के अनुसार6 सितंबर 2026 को 11:31 pm बजे
राजा भैया के घर आए 'हनुमान अंश' के कलाकार, सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज देखेंगे फिल्‍म

सौजन्य से:- Navbharat Times

Hanuman Ansh Movie: नींब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार राजा भैया के लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। दूसरी ओर, सीएम योगी आज यह फिल्म देखने थियेटर जाएंगे।

लखनऊ: नींब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोग उमड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाई करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म अब तक करीब 80 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस बीच, फिल्म से जुड़े कलाकार यूपी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के आवास पर पहुंचे।

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी है। कलाकारों के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- पूज्य नींब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की अद्भुत सफलता से फिल्म जगत स्तब्ध है। आस्थावानों का विश्वास है कि ये श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से ही संभव हुआ है। आज इस फिल्म के पात्रों का ‘रामायण’ में पधारना मेरे लिये हर्ष और उल्लास का विषय है। निवेदन है कि आप लोग इसे अवश्य देखें। हॉल में देखेंगे तो पात्रों/निर्माता का उत्साहवर्धन होगा। जय जय सियाराम।

सीएम योगी आज देखेंगे फिल्म

गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रविवार को हॉल में यह फिल्म देखने वाले हैं। उनके साथ यूपी कैबिनेट के अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह फिल्म देखी थी और पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया था।

नींब करौरी बाबा की जीवन दिखाया गया है

'हनुमान अंश' फिल्म बाबा नींब करौरी के शुरुआती जीवन से जुड़ी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक युवा बालक अपनी माता के निधन के बाद भगवान की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत की लंबी आध्यात्मिक यात्रा, आंतरिक संघर्ष और मौन साधना के बाद उनका जीवन बदल जाता है और वे नींब करौरी बाबा बन जाते हैं। नींब करौरी बाबा के भक्त उनको हनुमान जी का अवतार मानते हैं।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें