होमशिक्षा-करियरप्रयागराज में राहुल गांधी को फिरोज गांधी और तुष्टिकरण के मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, छेड़ा पोस्टर वार - rahul gandhi prayagraj visit bjp raises feroze gandhi appeasement
शिक्षा-करियर

प्रयागराज में राहुल गांधी को फिरोज गांधी और तुष्टिकरण के मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, छेड़ा पोस्टर वार - rahul gandhi prayagraj visit bjp raises feroze gandhi appeasement

प्रयागराज में राहुल गांधी को फिरोज गांधी और तुष्टिकरण के मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, छेड़ा पोस्टर वार राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे, जहाँ भाजपा उन्हें फिरोज गांधी, तुष्टिकरण और अन्य मुद्दों पर…

Jagran के अनुसार5 अगस्त 2026 को 10:18 pm बजे
प्रयागराज में राहुल गांधी को फिरोज गांधी और तुष्टिकरण के मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, छेड़ा पोस्टर वार - rahul gandhi prayagraj visit bjp raises feroze gandhi appeasement

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में राहुल गांधी को फिरोज गांधी और तुष्टिकरण के मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, छेड़ा पोस्टर वार

राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे, जहाँ भाजपा उन्हें फिरोज गांधी, तुष्टिकरण और अन्य मुद्दों पर सवालों के साथ घेरेगी। ...और पढ़ें

HighLights

- राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे।

- भाजपा फिरोज गांधी, तुष्टिकरण पर राहुल गांधी को घेरेगी।

- योगी आदित्यनाथ ने फिरोज गांधी की मजार की सफाई के निर्देश दिए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में बाबर, औरंगजेब और जिन्ना की एंट्री के बाद अब फिरोज गांधी और पहले पांच शिक्षा मंत्रियों के नाम पर भी राजनीति गरमाने लगी है। आठ अगस्त को प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने पहुंच रहे हैं, जहां भाजपाई उनका स्वागत चुभते सवालों वाले पोस्टरों, बैनरों, होर्डिंगों एवं प्रदर्शनों से करेंगे। फिरोज गांधी की मजार पर सफाई कर राहुल की जाति का मुद्दा खड़ा करेंगे।

भाजपा ने कांग्रेस की फिरोज गांधी की मजार से दूरी, बाबर की मजार के प्रति कथित लगाव, देश के पहले पांच केंद्रीय शिक्षा मंत्रियों के मुस्लिम समाज से होने, मुगल शासकों के महिमामंडन तथा सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दिए बिना विदेश यात्रा जैसे मुद्दों पर राहुल से सवाल पूछा है। भाजपा इन मुद्दों को हवा देकर कांग्रेस को मुस्लिम समर्थक साबित करने के एजेंडे पर बढ़ती रहेगी।

पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने और जेन-जी के साथ आंदोलन में सक्रिय कांग्रेस नेता राहुल अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान भाजपाइयों के निशाने पर होंगे।

मानसून सत्र की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोज गांधी की मजार की सफाई कराने के निर्देश दिए थे। कहा था कि कांग्रेस को यह दिखाया जाएगा कि अपने पुरखों की स्मृतियों का सम्मान किस प्रकार किया जाता है।

भाजपा पूछ रही है कि राहुल अपना धर्म और जाति बचाने से क्यों बचते हैं। अपने दादा फिरोज गांधी की कब्र पर आज तक फूल नहीं चढ़ाया। भाजपा यह भी पूछ रही है कि राम मंदिर जाने से बचने वाली कांग्रेस आखिर कैसे काबुल में बाबर की कब्र तक पहुंचती है। इस पोस्टर में राजीव गांधी और राहुल गांधी की फोटो भी लगाई गई है।

खबरें और भी

कांग्रेस के शिक्षा मंत्रियों ने हिंदू शासकाें की जगह मुस्लिम शासकों का क्यों महिमामंडन किया। भाजपा ने राहुल से यह भी पूछा है कि जेड श्रेणी की सुरक्षा के बावजूद आप सुरक्षा प्रोटोकाल का उल्लंघन कर बिना बताए विदेश क्यों जाते हैं। भाजपा इसे गुप्त और राष्ट्रविरोधी यात्रा बताने में जुटी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें