राहुल गांधी बोले- 'छात्रों की गूंज' बदलाव लाकर रहेगी, आपके हक की लड़ाई में खड़ा हूं, खड़ा रहूंगा - rahul gandhi participated in the chhatron ki goonj event at kp inter college in prayagraj and said to be bring change
राहुल गांधी बोले- 'छात्रों की गूंज' बदलाव लाकर रहेगी, आपके हक की लड़ाई में खड़ा हूं, खड़ा रहूंगा राहुल गांधी ने प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कहा कि छात्रों की आवाज बदलाव लाएगी और वे उनके हक की लड़ाई में…

सौजन्य से:- Jagran
राहुल गांधी बोले- 'छात्रों की गूंज' बदलाव लाकर रहेगी, आपके हक की लड़ाई में खड़ा हूं, खड़ा रहूंगा
राहुल गांधी ने प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कहा कि छात्रों की आवाज बदलाव लाएगी और वे उनके हक की लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने य ...और पढ़ें
HighLights
- राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
- यूपी में लगातार हो रहे पेपर लीक पर गंभीर चिंता जताई।
राहुल गांधी बोले- 'छात्रों की गूंज' बदलाव लाकर रहेगी, आपके हक की लड़ाई में खड़ा हूं, खड़ा रहूंगा
- प्रयागराज में केपी इंटर कॉलेज में राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए
- कार्यक्रम स्थल पर युवाओं और छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा, कई छात्रों की बात भी सुनी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा- यहां उपस्थित हुजूम गवाह है कि देश के छात्र करप्ट और खोखले एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। 'छात्रों की गूंज' बदलाव लाकर रहेगी। हम छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। आपके हक की लड़ाई में सदैव खड़ा रहूंगा।
प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होकर उनके दुख-दर्द को अपना बताया। कार्यक्रम स्थल पर छात्रों का हुजूम जुटा था। उन्होंने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार पेपर लीक हो रहा है। इन सभी पेपर लीक के मामले मैं उंगलियों पर गिना सकता हूं।
2017 दरोगा भर्ती परीक्षा - पेपर लीक
2018 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - पेपर लीक
2020-21 यूपी SI भर्ती परीक्षा - पेपर लीक
2022 लेखपाल भर्ती परीक्षा - पेपर लीक
2023 RO/ARO भर्ती परीक्षा - पेपर लीक
2023 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - पेपर लीक
उन्होंने कहा कि मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। ये शहर Knowledge का सेंटर हुआ करता था। आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं।हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है।
खबरें और भी
1. युवाओं की ताकत
2. युवाओं का डाटा
युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी
आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता। इलाहाबाद युनिर्वसिटी इज बेस्ट युनिवर्सिटी। युवा तस्वीर की तरफ इशारा कर कहा, आप भारत की शक्ति हो, स्ट्रेंथ हो, हर नागरिक की बात कर रहा हूं। आपके पास कैपिसिटी, इंटिलिजेंस है।
बोले- आपके स्ट्रेंथ के बल पर देश का फ्यूचर बनेगा। दुनिया में सबसे बड़ा भारत में यूथ का पापुलेशन है। 40 करोड़ युवा इस देश में रहते हैं, यही इस देश की स्ट्रेंथ है। चाइना और रसा की बात होती है, इंडिया की स्ट्रेंथ के सामने ये कुछ नहीं हैं। 21 वीं सदी में अगर देश प्रगति करता है वह दो बातों पर। यूथ स्ट्रेंथ और डेटा, जो आप क्रिएट करते हो। दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिन्दुस्तान में है। देश का फ्यूचर आपके डेटा और आपके पोटेंशियल पर होगा।
ब्रदर एंड सिस्टर मीडिया में एआइ की बात होती है। आपको समझना चाहिए, आपके डेटा के बिना एआइ का कोई मतलब नहीं है। अगर एआइ बनता है तो आपके डेटा के बल पर बनता है। 21 वीं सदी में डेटा से एआइ बनता है, एआइ से डेटा नहीं बन सकता। आपका इमेजिनेशन हिन्दुस्तान की पूंजी है। मगर डेटा आपका, यूथ पोटेंशियल आपका, मगर आपको चक्रव्यूह में फंसा रखा है। आप एजूकेशन ले रहे हैं। सिस्टम आपके परिवार से लाखों-करोड़ों रुपये ले रहा है।
राहुल बोले कि मेडिकल-इंजीनियरिंग की शिक्षा में करोड़ों लिए जाते हैं। आपको कहा जाता है कि आपको एजूकेशन सर्टिफिकेट मिल गया, मगर इनका कोई मतलब नहीं है, यह आज आपको रोजगार नहीं मिल सकता हिन्दुस्तान में। हजार में से 12 युवाओं का नौकरी मिलती है। जहां तक डेटा की बात है, आपका डेटा छीन लिया जाता है, अडाणी-अंबानी को दे दिया जाता है। आपको रील देखनी है, इंस्टाग्राम पर रहना है। यह 21 वीं शदी का नशा है, आपको नौकरी नहीं मिल सकती। ये जो सवाल उठा रहे हैं, हिन्दुस्तान के हर युवा का सवाल है। कई छात्रों ने मंच पर राहुल गांधी से अपनी बात कही।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

डेटा, रील, नौकरी... देखें प्रयागराज में छात्रों से क्या-क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रयागराज में जेन ज़ी को झकझोरा- 3D संदेश- दर्द, डेटा, दौलत - Rahul gandhi prayagraj chhatron ki goonj 3d dard data daulat youth - Satya Hindi

यूपी BJP ने पार्टी के क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों के नाम घोषित किए, 18 पदाधिकारियों को सौंपा जिम्मा


