प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम की केपी ग्राउंड बुकिंग रद्द, अजय राय बोले- डरी हुई है सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम अब कायस्थ पाठशाला (केपी) ग्राउंड में नहीं होगा. बताया जा रहा है कि कायस्थ…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम अब कायस्थ पाठशाला (केपी) ग्राउंड में नहीं होगा. बताया जा रहा है कि कायस्थ पाठशाला (केपी ट्रस्ट) ने मैदान की बुकिंग की अनुमति निरस्त कर दी है. ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह ने आदेश जारी कर हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया. इसमें कहा गया कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए. ट्रस्ट ने आशंका जताई कि कार्यक्रम से दो विद्यालयों के छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं.
इसके अलावा ट्रस्ट ने लगातार बारिश के कारण मैदान की स्थिति खराब होने का भी जिक्र किया गया है और उसे दुरुस्त करने में आने वाली परेशानियों को भी कार्यक्रम की मंजूरी रद्द करने की वजह बताया है.
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने बारिश के मौसम के बाद अवकाश के दौरान कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया है. इसके साथ ही ट्रस्ट ने अकाउंटेंट को निर्देश दिए हैं कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जमा कराई गई धनराशि को चेक के माध्यम से जल्द से जल्द वापस लौटाया जाए. कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा जारी इस आदेश की कॉपी जिलाधिकारी, महामंत्री कायस्थ पाठशाला, चौधरी नौनीहाल सिंह एकेडमी और ट्रस्ट के अकाउंटेंट को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है.
डरी हुई है बीजेपी सरकार
इस बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार पर राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द कराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद से इतना डर गई है कि अब प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति को रद्द करने का षड्यंत्र रच रही है.
उन्होंने कहा कि कोटा और देहरादून में भी छात्रों के भारी दबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा था. प्रयागराज की पवित्र धरती पर भी युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.
अजय राय ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज में शनिवार 8 तारीख को शाम 5 बजे राहुल गांधी जी युवाओं के उज्जवल भविष्य पर सीधा संवाद करेंगे.
अजय राय ने स्पष्ट किया कि शनिवार 8 तारीख को शाम 5 बजे राहुल गांधी का युवाओं के साथ संवाद होकर रहेगा, चाहे जितनी बाधाएं डाल लो, युवा न्याय की लड़ाई रुकेगी नहीं!
Advertisement
पहले भी रद्द हो चुकी है कार्यक्रम की मंजूरी
बता दें कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों के स्थान में बदलाव का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी राहुल गांधी के एक ऐसे ही कार्यक्रम की लोकेशन बदल गई थी. अब प्रयागराज में भी अंतिम समय पर आयोजन स्थल की अनुमति निरस्त कर दी गई है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में राहुल गांधी को फिरोज गांधी और तुष्टिकरण के मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, छेड़ा पोस्टर वार - rahul gandhi prayagraj visit bjp raises feroze gandhi appeasement

यूपी के स्कूली बच्चों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, हर जिले में खुलेंगे 3-3 सेंटर

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे फिलहाल टोल फ्री, सड़क बनाने वाली कंपनी पर NHAI का तगड़ा ऐक्शन


