होमराजनीतियूपी आउटसोर्स कार्मिकों का बढ़ा पारिश्रमिक: मुख्यमंत्री योगी ने निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल किया लॉन्च - Raebareli News
राजनीति

यूपी आउटसोर्स कार्मिकों का बढ़ा पारिश्रमिक: मुख्यमंत्री योगी ने निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल किया लॉन्च - Raebareli News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Raibareli - UP Outsourcing Service Portal Launch | CM Yogi Adityanath News यूपी आउटसोर्स कार्मिकों का बढ़ा पारिश्रमिक:मुख्यमंत्री योगी ने निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल किया लॉन्च…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 सितंबर 2026 को 01:30 pm बजे
यूपी आउटसोर्स कार्मिकों का बढ़ा पारिश्रमिक:  मुख्यमंत्री योगी ने निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल किया लॉन्च - Raebareli News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Raibareli

- UP Outsourcing Service Portal Launch | CM Yogi Adityanath News

यूपी आउटसोर्स कार्मिकों का बढ़ा पारिश्रमिक:मुख्यमंत्री योगी ने निगम का लोगो, वेबसाइट और पोर्टल किया लॉन्च

- कॉपी लिंक

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन से आउटसोर्स कार्मिकों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा की। साथ ही उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण कर वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का जनपद स्तरीय आयोजन रतापुर स्थित सामुदायिक केंद्र में किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम की शुरुआत सलोन विधायक अशोक कुमार, जिला पंचायत प्रशासक रंजना चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सभी ने लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किए गए। श्रम विभाग की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना और कन्या विवाह सहायता योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सफाई किट वितरित की गई।

सलोन विधायक अशोक कुमार ने कहा कि आउटसोर्स कार्मिक पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पारिश्रमिक बढ़ने से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हित में लगातार फैसले ले रही है।

जिला पंचायत प्रशासक रंजना चौधरी ने कहा कि आउटसोर्स कार्मिक सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पारिश्रमिक में वृद्धि से उनमें उत्साह बढ़ेगा और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि आउटसोर्स कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाती है। इससे कार्मिकों के साथ उनके परिवारों को भी आर्थिक संबल मिलेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आउटसोर्स कार्मिकों ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बढ़ा पारिश्रमिक आर्थिक राहत के साथ उनके कार्य के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन भी है।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चंद्र, सहायक श्रमायुक्त उमेश यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कार्मिक मौजूद रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें