सीएम योगी कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे: बोले- ऐसी कथाएं होती रहें, कोई बाल बांका नहीं कर सकता - Raebareli News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Raibareli - UP CM Yogi Adityanath Visits Raebareli For Shiv Puran Katha | LIVE सीएम योगी कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे:बोले- ऐसी कथाएं होती रहें, कोई बाल बांका नहीं कर स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Raibareli
- UP CM Yogi Adityanath Visits Raebareli For Shiv Puran Katha | LIVE
सीएम योगी कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे:बोले- ऐसी कथाएं होती रहें, कोई बाल बांका नहीं कर सकता
- कॉपी लिंक
रायबरेली में इन दिनों कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा चल रही है। कथा यूपी के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय करा रहे हैं। कथा में रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे मुख्यमंत्री योगी शामिल हुए। प्रदीप मिश्रा ने योगी को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
योगी ने कहा- जब तक भारत में ऐसी पावन कथाएं और धार्मिक आयोजन होते रहेंगे, तब तक कोई भी देश या संस्कृति का 'बाल भी बांका' नहीं कर सकता। योगी ने मंच से भक्तों को संबोधित करने से पहले 'सियावर रामचंद्र की जय', ‘पवनसुत हनुमान की जय’ के जयकारे लगाए। इससे पहले योगी के पहुंचने पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
पढ़िए, सीएम योगी ने क्या कहा…
1- भक्ति मिल जाए तो मनोकामनाएं पूरी होती हैं
सनातन धर्म में जिसे जीवन में भक्ति मिल जाती है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। अवध वह पावन भूमि है, जहां रामायण में भगवान राम की अनन्य भक्ति हनुमानजी को मिली। स्थान बदलने पर खान-पान और रहन-सहन बदल सकता है, लेकिन मन की भक्ति एक ही रहती है। देशभर में स्थापित ज्योतिर्लिंग भारत की राजनीतिक और सांस्कृतिक एकात्मता का अनुभव कराते हैं।
2- शिव लोकमंगल और कल्याण के देवता
भगवान शिव के स्वरूप की व्याख्या करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- शिव लोकमंगल और कल्याण के देवता हैं। वे नकारात्मकता को दूर कर लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। समाज की प्रगति और मजबूती के लिए सकारात्मक और भक्तिमय वातावरण जरूरी है।
3- बिना न-नुकुर के कथा आयोजन को दी सहमति
सीएम योगी ने कथा से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। कहा- मंत्री मनोज कुमार पांडे ने मुझसे कथा कराने की इच्छा जताई। बताया कि कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा से बातचीत हो गई है। इस पर मैंने बिना किसी 'न-नुकुर' के तुरंत कथा कराने की सहमति दे दी। योगी ने इस दिव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं, आयोजन समिति और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का विशेष आभार जताया।
17 सितंबर तक चलेगी शिव पुराण कथा
शिव पुराण कथा 11 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 17 सितंबर तक चलेगी। रोज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होने वाली इस कथा में रायबरेली के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी समेत अन्य जिलों के लोग शामिल हैं।
5 किमी के दायरे में रही कड़ी सुरक्षा
सीएम योगी के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। कार्यक्रम स्थल के करीब 5 किलोमीटर के दायरे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल से करीब 2 किलोमीटर पहले वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। जिससे आयोजन स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
पिछले साल काशी में प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे थे योगी
नवंबर, 2025 में काशी में हुई प्रदीप मिश्रा की कथा में भी सीएम योगी पहुंचे ते। तब पं. प्रदीप मिश्रा के पास ही सीएम योगी का आसन लगाया गया था। तब योगी ने कहा था कि कौन कहता है कि हम आपस में बंटे हैं? कहां जातिवाद है, कहां उपासना विधि का विवाद है? यह कथा इस बात का प्रमाण है कि हम सभी मिलकर राष्ट्रवाद के लिए समर्पित हैं। एक धर्म योद्धा के रूप में यह कथा हमारे सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देती है।
---------------------------
ये यूपी एक्सप्लेनर पढ़ें -
मुख्तार के रिश्तेदारों की संपत्ति हाईकोर्ट ने क्यों रिलीज की, क्या कमजोर है यूपी का गैंगस्टर एक्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों की संपत्तियां रिलीज कर दीं। एक अन्य मामले के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने इस एक्ट को ‘स्टिलबॉर्न’ (पैदा होते ही मर जाना) यानी ‘मरा हुआ कानून’ बताया। महाराष्ट्र के ‘मकोका’ और गुजरात के ‘गुजसीटॉक’ कानूनों से तुलना करते हुए गैंगस्टर एक्ट की कानूनी खामियों की ओर इशारा किया। पढ़िए पूरी खबर…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


