लखनऊ की ट्रैफिक समस्या का पुलिस निकालेगी समाधान, शहरवासी QR कोड से दे सकते हैं सुझाव
लखनऊ की ट्रैफिक समस्या का पुलिस निकालेगी समाधान, शहरवासी QR कोड से दे सकते हैं सुझाव पुलिस ने सहभागिता नाम की पहल शुरू की है. लोगों के सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ की ट्रैफिक समस्या का पुलिस निकालेगी समाधान, शहरवासी QR कोड से दे सकते हैं सुझाव
पुलिस ने सहभागिता नाम की पहल शुरू की है. लोगों के सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 14, 2026 at 9:12 AM IST
लखनऊ : राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है. रोजाना लगने वाले जाम, चौराहों पर अव्यवस्थित यातायात, पार्किंग की समस्या और पैदल चलने वालों की दिक्कत को दूर करने के लिए अब लखनऊ पुलिस आम लोगों की मदद ले रही है. इसके लिए पुलिस ने सहभागिता नाम की पहल शुरू की है. इसके तहत लखनऊ के लोग अपने इलाके की ट्रैफिक समस्या और उसके संभावित समाधान के बारे में सीधे यातायात पुलिस को सुझाव दे सकते हैं.
पुलिस का मानना है कि जिस सड़क और चौराहे से लोग रोज गुजरते हैं, वहां की असली परेशानी की जानकारी उन्हें सबसे बेहतर तरीके से स्थानीय लोगों से ही मिल सकती है. इसी सोच के साथ पुलिस ने नागरिकों से उनके अनुभव के आधार पर सुझाव मांगे हैं. जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं. इन सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे.
पहले मिले सुझावों को भी प्लान में शामिल किया : यातायात पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में नागरिकों की ओर से मिले कई सुझावों को देखा और समझा गया. जरूरत के हिसाब से इन्हें ट्रैफिक प्लान में शामिल कर कुछ जगहों पर लागू भी किया गया है. इन बदलावों के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं. अब इसी पहल को और आगे बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं. इस कड़ी में व्यापारी मंडलों, आरडब्ल्यूए, शिक्षण संस्थानों और परिवहन संगठनों से भी इस पहल में शामिल होने और अपने सुझाव देने की अपील की गई है.
चौराहे पर जाम है तो फोटो भेजकर बताएं वजह : यातायात पुलिस ने नागरिकों से सुझाव लेने के लिए QR कोड जारी किया है. इसके जरिए लोग अपने इलाके की समस्या पुलिस तक पहुंचा सकते हैं. खासतौर पर सुरक्षित यू-टर्न, पैदल यात्रियों की परेशानी, स्कूलों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े वाहन, पार्किंग की समस्या और चौराहों पर लगने वाले जाम जैसी समस्याओं के बारे में सुझाव मांगे गए हैं.
QR कोड स्कैन करने के बाद लोग संबंधित जगह की फोटो और समस्या का स्पष्ट विवरण दे सकते हैं. पुलिस चाहती है कि लोग जहां समस्या है, वहां की कम से कम एक साफ फोटो जरूर उपलब्ध कराएं, ताकि मौके की स्थिति को समझने में आसानी हो.
हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दे सकते हैं सुझाव : QR कोड के जरिए उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म में लोग हिंदी या अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में अपनी बात रख सकते हैं. इसमें यह बताना होगा कि संबंधित जगह पर यातायात की समस्या किस वजह से हो रही है, उसका क्या समाधान हो सकता है और उस समाधान को लागू करने से ट्रैफिक व्यवस्था में किस तरह सुधार आएगा. अगर किसी चौराहे पर रोज जाम लगता है, स्कूल के बाहर बच्चों को सड़क पार करने में परेशानी होती है. सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से रास्ता संकरा हो जाता है या किसी जगह सुरक्षित यू-टर्न की जरूरत महसूस होती है तो लोग उसकी फोटो, लोकेशन, समस्या और अपने सुझाए समाधान के बारे में पुलिस को बता सकते हैं.
यह भी पढ़ें : लखनऊ में ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी निजात, गोमती नगर से चौक तक सफर होगा आसान
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


