होमक्राइमप्रयागराज में सनसनीखेज घटना: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मांग में भरा सिंदूर फिर जान से मारने की कोशिश - prayagraj youth accused of rape attempt murder to pratapgarh young lady fir filed
क्राइम

प्रयागराज में सनसनीखेज घटना: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मांग में भरा सिंदूर फिर जान से मारने की कोशिश - prayagraj youth accused of rape attempt murder to pratapgarh young lady fir filed

प्रयागराज में सनसनीखेज घटना: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मांग में भरा सिंदूर फिर जान से मारने की कोशिश प्रयागराज में एक युवती से नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने, मांग में सिंदूर भरने और फिर जान स…

Jagran के अनुसार17 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
प्रयागराज में सनसनीखेज घटना: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मांग में भरा सिंदूर फिर जान से मारने की कोशिश - prayagraj youth accused of rape attempt murder to pratapgarh young lady fir filed

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में सनसनीखेज घटना: नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, मांग में भरा सिंदूर फिर जान से मारने की कोशिश

प्रयागराज में एक युवती से नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने, मांग में सिंदूर भरने और फिर जान से मारने ...और पढ़ें

HighLights

- प्रयागराज में सनसनीखेज घटना, सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

- तेलियरगंज में किराए के कमरे में रहने वाली प्रतापगढ़ की युवती है पीड़ित

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने, मांग में सिंदूर भरने और फिर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नवाबगंज निवासी वकील रोहित कुमार यादव उर्फ राहुल यादव और उसके भाई प्रशांत के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती तेलियरगंज में किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसका कहना है कि निजी कार्य के सिलसिले में करीब एक वर्ष पूर्व रोहित कुमार यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र सुरेश कुमार यादव निवासी मटियारी, लालगोपालगंज, नवाबगंज प्रयागराज से चौरासी खम्भा जिला कचेहरी में मुलाकात हुई थी। रोहित ने अपने को अधिवक्ता बताकर मदद करने का आश्वासन दिया। मोबाइल नम्बर लिया और काम के सिलसिले में बातचीत करने लगा। इसी दौरान वह कमरे तेलियरगंज पर भी आने जाने लगा।

आरोप है कि एक दिन रोहित उर्फ राहुल यादव शाम को कमरे पर आया और साथ में कुछ खाने का सामान और कोल्ड्र डिंक लेकर आया था। उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई तो रोहित उर्फ राहुल यादव ने बेसुधि की दशा में दुष्कर्म किया। होश में आई तो दुष्कर्म के बारे में पूछा। रोहित ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि बहुत प्यार और पसंद करते हैं। आज ही शादी करेंगे...कहकर पूजा मंदिर में रखा सिंदूर से उसकी मांग भर दी। फिर उस रात को दो बार और शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद लगातार कमरे पर आता रहता था।

आरोपित रोहित ने कहा कि जल्द ही अपने परिवार से मिलवाऊंगा। दो बार गर्भधारण किया लेकिन उसने कहा कि अभी बच्चा नहीं चाहिए। यह कहकर जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत काफी खराब हुई तो घरवालों ने मेरा दवा-इलाज करा दिया।

युवती का आरोप है कि इसी बीच सूचना मिली कि रोहित उर्फ राहुल यादव की शादी 25 नवंबर को किसी और लड़की से तय हो गई है। कई बार उससे से पूछा लेकिन झूठ बोल रहा था। जब उससे घर चलने की जिद करने लगी तो रोहित उसके पास आने से कतराने लगा और फोन पर भी बात करना कम कर दिया।

बात होती तो कहता कि उसकी शादी कही और तय हो रही है। मेरे घर वाले हमारी शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। और अब तुम मुझे भूल जाओ। अब मैं तुमसे कोई संबंध नहीं रखना चाहता हूं। आरोप लगाया कि रोहित कमरे पर आकर कमरे में बंद कर कई बार लात-घूंसों से मारता-पीटता था। 22 जून की शाम करीब चार बजे रोहित सगे भाई प्रशांत यादव को लेकर कमरे पर आया।

मेरी हत्या करने की नीयत से प्रशांत ने पहले मुझसे बड़े प्यार से भाभी-भाभी कहकर प्यारी-प्यारी बात करते हुए मेरे कमरे में बैठ गया। दोनों भाई बातचीत करने के बहाने से अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और मुझे जान से मारने के लिए मारपीट पर अमादा हो गए। युवती का आरोप है कि प्रशांत गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे से बाहर भागी और पड़ोस के लोगों से मदद के लिए चिल्लाई। लोगों को आता देश रोहित और प्रशांत जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें