होमक्राइमप्रयागराज में रेल पटरी पर मिली सिर कटी लाश एयरफोर्स सार्जेंट की, बंगाल में तैनाती थी; बागपत में घर जाने के लिए निकले थे - prayagraj tracks unknown dead body found before 3 days now identified air force sergeant sumit tomar
क्राइम

प्रयागराज में रेल पटरी पर मिली सिर कटी लाश एयरफोर्स सार्जेंट की, बंगाल में तैनाती थी; बागपत में घर जाने के लिए निकले थे - prayagraj tracks unknown dead body found before 3 days now identified air force sergeant sumit tomar

प्रयागराज में रेल पटरी पर मिली सिर कटी लाश एयरफोर्स सार्जेंट की, बंगाल में तैनाती थी; बागपत में घर जाने के लिए निकले थे प्रयागराज के टैगोर टाउन में रेल पटरी पर मिली सिर कटी लाश की पहचान एयरफोर्स सार्जेंट सुमित तोमर के रू…

Jagran के अनुसार27 अगस्त 2026 को 09:27 pm बजे
प्रयागराज में रेल पटरी पर मिली सिर कटी लाश एयरफोर्स सार्जेंट की, बंगाल में तैनाती थी; बागपत में घर जाने के लिए निकले थे
 - prayagraj tracks unknown dead body found before 3 days now identified air force sergeant sumit tomar

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में रेल पटरी पर मिली सिर कटी लाश एयरफोर्स सार्जेंट की, बंगाल में तैनाती थी; बागपत में घर जाने के लिए निकले थे

प्रयागराज के टैगोर टाउन में रेल पटरी पर मिली सिर कटी लाश की पहचान एयरफोर्स सार्जेंट सुमित तोमर के रूप ...और पढ़ें

HighLights

- शहर के टैगोर टाउन क्षेत्र में रेल पटरी पर 24 अगस्त को मिला था शव

- 22 अगस्त को छुट्टी लेकर सुमित तोमर अपने घर जाने के लिए निकले थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टैगोर टाउन क्षेत्र में तीन दिन पहले मिली सिर कटी लाश की पहचान एयरफोर्स के सार्जेंट सुमित तोमर के रूप में हुई है। 26 अगस्त की रात भाई विनीत तोमर ने शव की पहचान की। इसके बाद आज पोस्टमार्टम करवाकर शव को अपने साथ बागपत लेकर चले गए।

बागपत में रमाला क्षेत्र के बरवाला निवासी थे सुमित

पुलिस का कहना है कि बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव निवासी उदयवीर सिंह के बेटे सुमित तोमर एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी बंगाल में थी। 22 अगस्त को छुट्टी लेकर अपने घर के लिए निकले थे। फिर 24 अगस्त को टैगोर टाउन में रेलवे पटरी पर लाश मिली थी। ट्रेन के चालक ने रनओवर की सूचना पुलिस को दी थी।

किस परिस्थिति में हुई मौत, स्पष्ट नहीं

मौके पर छानबीन की गई तो कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान 25 अगस्त को घरवालों से संपर्क हुआ। भाई विनीत ने रात करीब 10 बजे लाश की पहचान सुमित के रूप में की। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। हालांकि सुमित की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई या साफ नहीं हो सका है।

घटनास्थल तक कैसे पहुंचे सुमित?

पुलिस प्रथम दृष्टया हादसा मानकर जांच कर रही है। भाई विनीत ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। सुमित का कोई बैग, सामान, मोबाइल घटनास्थल के पास से नहीं मिला। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि वह टैगोर टाउन में रेलवे पटरी तक कैसे पहुंचे थे। थाना प्रभारी जॉर्जटाउन रुकुमपाल सिंह यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिली लाश एयरफोर्स सार्जेंट सुमित तोमर की थी। भाई ने पहचान की। पोस्टमार्टम करवाकर शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें