होम›शिक्षा-करियर›प्रयागराज पहली बार नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा, मुंबई के लिए मिलेगी अकासा व इंडिगो की उड़ान - prayagraj to connect directly with jewar airport mumbai flights available
शिक्षा-करियर

प्रयागराज पहली बार नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा, मुंबई के लिए मिलेगी अकासा व इंडिगो की उड़ान - prayagraj to connect directly with jewar airport mumbai flights available

प्रयागराज पहली बार नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा, मुंबई के लिए मिलेगी अकासा व इंडिगो की उड़ान प्रयागराज को जल्द ही नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी उड़ान कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही…

Jagran के अनुसार10 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
प्रयागराज पहली बार नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा, मुंबई के लिए मिलेगी अकासा व इंडिगो की उड़ान - prayagraj to connect directly with jewar airport mumbai flights available

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज पहली बार नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा, मुंबई के लिए मिलेगी अकासा व इंडिगो की उड़ान

प्रयागराज को जल्द ही नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी उड़ान कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही मुंबई के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे हवाई संपर्क में विस्तार होगा।

HighLights

- स्लाट आवंटन के लिए चल रहा तकनीकी कार्य

- सुबह से शाम के बीच पूरा हो जाएगा आवागमन

अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज। आगामी शीतकालीन सत्र (विंटर शेड्यूल) से संगम नगरी प्रयागराज की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। प्रयागराज पहली बार नोएडा स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा। इसके साथ ही मुंबई रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

एयरलाइन कंपनी इंडिगो और अकासा एयर के इस संयुक्त परिचालन प्रस्ताव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) व विमानन मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में दोनों एयरलाइंस के रूट नेटवर्क और समय-सारिणी (टाइम स्लाट) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एयरलाइंस ने विमानों की बेहतर उपयोगिता और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक विशेष 'कनेक्टिंग रोटेशन' तैयार किया है।

विमान जेवर (नोएडा) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सीधे प्रयागराज पहुंचेगा। यहां यात्रियों को उतारने और नए यात्रियों को बोर्ड कराने के बाद यही विमान मुंबई के लिए रवाना होगा। वापसी में विमान मुंबई से उड़ान भरकर प्रयागराज आएगा और यहां से दिल्ली (आईजीआई) के लिए प्रस्थान करेगा।

एयरपोर्ट पर केवल दिन के उजाले में ही वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन (डे-टाइम आपरेशंस) की व्यवस्था है। दोनों एयरलाइंस के स्लाट इस तकनीकी आधार पर तय किए जा रहे हैं कि जेवर से आगमन, मुंबई रवानगी और वापसी की पूरी प्रक्रिया सूर्यास्त से पहले पूरी हो जाए।

एयरपोर्ट अथआरिटी और एयरलाइंस के बीच रनवे स्लाट कोआर्डिनेशन अंतिम चरण में है। स्लाट फाइनल होते ही टिकट बुकिंग विंडो खोल दी जाएगी। दो साल पहले तक प्रयागराज से देश के 15 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें थीं, जो वर्तमान में घटकर केवल पांच शहरों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर) तक सीमित रह गई हैं।

जेवर और मुंबई की इन नई उड़ानों के जुड़ने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को सीधी राहत मिलेगी। एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव के अनुसार 'इंडिगो और अकासा एयर के नई उड़ानों के दिन के उंजाले में ही स्लाट आवंटन की तकनीकी प्रक्रिया चल रही है। यह पूरा होते ही समय-सारिणी जारी होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें