होमक्राइमप्रयागराज: शास्त्री पुल की बंद लेन बहाल; हल्के वाहनों का आवागमन शुरू; भारी वाहन अभी नहीं चलेंगे - prayagraj shastri bridge second lane reopens for light vehicles
क्राइम

प्रयागराज: शास्त्री पुल की बंद लेन बहाल; हल्के वाहनों का आवागमन शुरू; भारी वाहन अभी नहीं चलेंगे - prayagraj shastri bridge second lane reopens for light vehicles

प्रयागराज: शास्त्री पुल की बंद लेन बहाल; हल्के वाहनों का आवागमन शुरू; भारी वाहन अभी नहीं चलेंगे सावन में कांवरियों की संख्या घटने के बाद प्रयागराज के शास्त्री पुल की दूसरी लेन हल्के वाहनों के लिए खोल दी गई है। इससे प्रया…

Jagran के अनुसार25 अगस्त 2026 को 04:56 pm बजे
प्रयागराज: शास्त्री पुल की बंद लेन बहाल; हल्के वाहनों का आवागमन शुरू; भारी वाहन अभी नहीं चलेंगे
 - prayagraj shastri bridge second lane reopens for light vehicles

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज: शास्त्री पुल की बंद लेन बहाल; हल्के वाहनों का आवागमन शुरू; भारी वाहन अभी नहीं चलेंगे

सावन में कांवरियों की संख्या घटने के बाद प्रयागराज के शास्त्री पुल की दूसरी लेन हल्के वाहनों के लिए खोल दी गई है। इससे प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर आवागमन सुचारु हो गया है, हालांकि भारी वाहनों को अभी इंतजार करना होगा।

HighLights

- कांवरियों की संख्या में कमी के चलते दोनों लेन पर आवागमन सुचारू

- कांवरियों के लिए बंद की गई थी शास्त्री ब्रिज की एक लेन, अब भीड़ कम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन में कांवरियों के लिए बंद की गई शास्त्री पुल की दूसरी लेन खोल दी गई है। मंगलवार से दूसरी लेन पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जबकि अभी भारी वाहनों के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। कांवरियों की संख्या में कमी के चलते यह कदम उठाया गया है। इस तरह अब पुल की दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे राहगीरों को काफी सहूलियत मिलने लगी है।

कांवरियों के लिए एक लेन सुरक्षित किया गया था

दरअसल, सावन महीने में कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन के लिए शास्त्री पुल (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) की एक लेन आरक्षित किया गया था। सावन माह के अंतिम सप्ताह में श्रद्धालुओं, कांवरियों की संख्या में आई कमी के चलते पुल की दोनों लेन को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया है।

छोटे चार पहिया वाहन भी जा सकेंगे वाराणसी

अब प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले यात्री वाहन (ट्रकों एवं भारी कामर्शियल वाहनों को छोड़कर) पहले की तरह शास्त्री ब्रिज की उत्तरी लेन का प्रयोग कर सकेंगे। वाराणसी से प्रयागराज आने वाले यात्री एवं दूसरी श्रेणी के वाहन शास्त्री ब्रिज की दक्षिणी लेन का प्रयोग पहले की तरह करेंगे। यही व्यवस्था प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग की सभी लेन पर रहेगी।

सोहबतियाबाग में ट्रैफिक का दबाव

संगम पेट्रोल पंप के पास सोहबतिया बाग में नगर निगम द्वारा नाला सफाई, खोदाई के कारण यहां ट्रैफिक का दबाव अधिक है। ऐसे में बालसन चौराहे से संगम पेट्रोल पंप होते हुए जीटी जवाहर चौराहे की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अधिक समय लग रहा है। यातायात पुलिस ने अपील की है कि इस मार्ग से आवागमन करने वाले अतिरिक्त समय लेकर चलें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें