प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की हत्या, बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली; हंडिया इलाके में तनाव
UP News: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार बेखौफ हमलावरों ने समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता को गोली मार दी.…

सौजन्य से:- aajtak.in
Sign In
Advertisement
X
UP News: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार बेखौफ हमलावरों ने समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता को गोली मार दी. तत्काल घायल सपा नेता को लोगों अस्पताल पहुंचाया. गोली मारने की सूचना पर हंडिया थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सपा नेता को मृत घोषित कर दिया.
मृतक सपा नेता की पहचान मुंगराव गांव के पवन यादव के रूप में हुई है. मृतक समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान भी थे. पवन यादव की हत्या से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है. बड़ी संख्या में समर्थक और समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मोर्चरी पर पहुंच गए हैं.
DCP गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी. उनके मुताबिक घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है.
डीसीपी ने आगे कहा, सपा नेता पवन यादव की हत्या किस वजह से हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है. उनके मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. डीसीपी के मुताबिक परिजनों ने किसी से रंजिश की कोई आशंका नहीं जताई है. उनके मुताबिक परिजनों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
Advertisement
डीसीपी के मुताबिक, हमलावरों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है. पुलिस की टीमों को मौके का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही करेगी.
वहीं, मृतक के भाई ब्रजेश यादव का कहना है कि किसी के बुलाने पर वह घर से निकले थे. मृतक के भाई का कहना है कि किसके बुलाने पर वह गए थे पुलिस इस बात का पता लग रही है. उन्होंने यह भी कहा है कि बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है. लेकिन किसी पारिवारिक रंजिश से इनकार किया है.
उधर, युवा सपा नेता की हत्या पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है. उन्होंने सपा नेता की हत्या में शासन प्रशासन की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है. उन्होंने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अपराधी भागे नहीं हैं, बल्कि और अपराधी आ गए हैं. उन्होंने पीड़ित परिजनों के लिए न्याय की मांग की है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


