प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या समेत कई शहरों का रोडवेज बस किराया बढ़ा, फाफामऊ पुल पर प्रतिबंध बनी वजह - prayagraj roadways bus fare rise to many routs after fafamau bridge diversion
प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या समेत कई शहरों का रोडवेज बस किराया बढ़ा, फाफामऊ पुल पर प्रतिबंध बनी वजह फाफामऊ पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन के कारण प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली सहित ...और…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या समेत कई शहरों का रोडवेज बस किराया बढ़ा, फाफामऊ पुल पर प्रतिबंध बनी वजह
फाफामऊ पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन के कारण प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली सहित ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज से लखनऊ का किराया 308 से बढ़कर 343 रुपये, अयोध्या का 272 से 298 हुआ
- रायबरेली, प्रतापगढ़-सुल्तानपुर, बस्ती-गोरखपुर, गोंडा-बहराइच का किराया भी बढ़ा
- पुल पर जाम की समस्या से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फाफामऊ गंगा पुल पर पिछले आठ सितंबर से लग रहे वाहनों के भीषण जाम को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। पुल पर रोडवेज बसों समेत सभी बड़े व भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुल पर अब सिर्फ पैदल, साइकिल, बाइक और कार जैसे हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे।
झूंसी-सहसों होकर चलेंगी बसें
फाफामऊ पुल पर रूट डायवर्जन के बाद प्रयागराज के डिपो से निकलने वाली बसें सीएमपी डिग्री कॉलेज, सोहबतियाबाग और बैरहना होते हुए शास्त्री पुल (झूंसी) से गंगा पार कर रही हैं। वहां से सहसों बाईपास होते हुए बसें लखनऊ, अयोध्या और प्रतापगढ़ मार्ग पर भेजी जा रही हैं।
दूरी के साथ ही बढ़ा किराया
चक्करदार रास्ते से दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने सभी श्रेणियों की बसों का नया किराया लागू कर दिया है।
रूटवार नई किराया सूची
लखनऊ रूट
साधारण: 308 रुपये से बढ़कर 343 रुपये
जनरथ (3X2): 355 रुपये से बढ़कर 396 रुपये
जनरथ (2X2): 387 रुपये से बढ़कर 433 रुपये
वॉल्वो: 545 रुपये से बढ़कर 610 रुपये
अयोध्या धाम रूट
साधारण: 272 रुपये से बढ़कर 298 रुपये
जनरथ (3X2): 316 रुपये से बढ़कर 346 रुपये
जनरथ (2X2): 411 रुपये से बढ़कर 449 रुपये
रायबरेली रूट
साधारण: 188 रुपये से बढ़कर 223 रुपये
जनरथ (3X2): 216 रुपये से बढ़कर 257 रुपये
जनरथ (2X2): 236 रुपये से बढ़कर 281 रुपये
वॉल्वो: 334 रुपये से बढ़कर 399 रुपये
प्रतापगढ़ रूट
साधारण: 93 रुपये से बढ़कर 115 रुपये
जनरथ (3X2): 108 रुपये से बढ़कर 133 रुपये
जनरथ (2X2): 141 रुपये से बढ़कर 175 रुपये
सुल्तानपुर रूट
साधारण: 157 रुपये से बढ़कर 179 रुपये
जनरथ (3X2): 182 रुपये से बढ़कर 208 रुपये
जनरथ (2X2): 237 रुपये से बढ़कर 272 रुपये
बस्ती, गोरखपुर, गोण्डा व बहराइच रूट
बस्ती: साधारण 372 रुपये से बढ़कर 394 रुपये | जनरथ (2X2) 443 रुपये से बढ़कर 501 रुपये
गोरखपुर (वाया अयोध्या): साधारण 463 रुपये से बढ़कर 485 रुपये
गोण्डा: साधारण 338 रुपये से बढ़कर 360 रुपये
बहराइच: साधारण 423 रुपये से बढ़कर 446 रुपये
चुनौती: शहर में जाम और रांग साइड वाहन आवाजाही
बसों के झूंसी की ओर जाने से बैरहना और सोहबतियाबाग में जाम का खतरा बढ़ गया है। वहीं फाफामऊ पुल पर यदि रांग साइड वाहनों पर सख्ती नहीं हुई, तो छोटे वाहन ही दोबारा जाम लगा सकते हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


