होमक्राइमलखनऊ-प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले ध्यान दें, राजापुर दधिकांदो मेला को लेकर आज रूट डायवर्जन रहेगा - prayagraj rajapur dadhikando mela traffic restrictions route diversion for lucknow pratapgarh and city
क्राइम

लखनऊ-प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले ध्यान दें, राजापुर दधिकांदो मेला को लेकर आज रूट डायवर्जन रहेगा - prayagraj rajapur dadhikando mela traffic restrictions route diversion for lucknow pratapgarh and city

लखनऊ-प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले ध्यान दें, राजापुर दधिकांदो मेला को लेकर आज रूट डायवर्जन रहेगा राजापुर दधिकांदो मेला के कारण प्रयागराज में आज सुबह 5 बजे से 21 सितंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। लखनऊ-प्रतापगढ़ ...और…

Jagran के अनुसार20 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
लखनऊ-प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले ध्यान दें, राजापुर दधिकांदो मेला को लेकर आज रूट डायवर्जन रहेगा - prayagraj rajapur dadhikando mela traffic restrictions route diversion for lucknow pratapgarh and city

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ-प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले ध्यान दें, राजापुर दधिकांदो मेला को लेकर आज रूट डायवर्जन रहेगा

राजापुर दधिकांदो मेला के कारण प्रयागराज में आज सुबह 5 बजे से 21 सितंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। लखनऊ-प्रतापगढ़ ...और पढ़ें

HighLights

- शाम चार बजे से चार पहिया वाहनों का आवागमन मेला समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा

- लोकसेवा आयोग चौराहा से स्टैनली रोड व MNNIT चौराहा के मध्य नहीं चलेंगे वाहन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राजापुर के दधिकांदो मेला को लेकर आज सुबह पांच बजे से 21 सितंबर की सुबह तक रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान सभी प्रकार के भारी माल वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, डंपर, कंटेनर आदि का आवागमन महाराणा प्रताप चौराहे से फाफामऊ की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात निरीक्षक प्रथम मनोज सिंह के मुताबिक चार पहिया वाहनों का लोकसेवा आयोग चौराहा से स्टैनली रोड ट्रैफिक चौराहा, एमएनएनआइटी चौराहा के मध्य आवागमन शाम चार बजे से मेला समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।

इसी प्रकार लखनऊ एवं प्रतापगढ़ की ओर से प्रयागराज शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी मालवाहन नबाबगंज बाईपास, सोरांव बाईपास, सहसों बाईपास से सहसों चौराहा, अंदावा, झूंसी, शास्त्री ब्रिज, जीटी जवाहर चौराहा होकर आगे बढ़ेंगे।

प्रयागराज शहर की ओर से लखनऊ एवं प्रतापगढ की ओर जाने वाले भारी वाहन लोकसेवा आयोग चौराहा, भरद्वाज चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा, शास्त्री ब्रिज, झूंसी, अंदावा, सहसों बाईपास, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

इसके अलावा ट्रैफिक चौराहा से पुलिस चौकी राजापुर, हनुमान मंदिर चौराहा, म्योर रोड़ सर्कुलर रोड़, सरोजनी नायडू रोड, अशोक नगर चौराहा व कैंट क्षेत्र में सभी प्रकार के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन शाम चार बजे से मेला समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें