होमक्राइमप्रयागराज में बदला लेने के लिए वारदात: दामाद के भाई का अपहरण कर हत्या; यमुना नदी में फेंकी लाश, दो गिरफ्तार
क्राइम

प्रयागराज में बदला लेने के लिए वारदात: दामाद के भाई का अपहरण कर हत्या; यमुना नदी में फेंकी लाश, दो गिरफ्तार

प्रयागराज में बदला लेने के लिए वारदात: दामाद के भाई का अपहरण कर हत्या; यमुना नदी में फेंकी लाश, दो गिरफ्तार प्रयागराज के पूरामुफ्ती में बेटी की मौत का बदला लेने के लिए दामाद के भाई मोनू का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी…

ETV Bharat के अनुसार26 अगस्त 2026 को 08:23 pm बजे
प्रयागराज में बदला लेने के लिए वारदात: दामाद के भाई का अपहरण कर हत्या; यमुना नदी में फेंकी लाश, दो गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

प्रयागराज में बदला लेने के लिए वारदात: दामाद के भाई का अपहरण कर हत्या; यमुना नदी में फेंकी लाश, दो गिरफ्तार

प्रयागराज के पूरामुफ्ती में बेटी की मौत का बदला लेने के लिए दामाद के भाई मोनू का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 26, 2026 at 9:43 PM IST

प्रयागराज: प्रयागराज में अपहरण के बाद एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए ससुर ने अपने दामाद के बड़े भाई का अपहरण करवाया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.

एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि बुधवार को युवक के छोटे भाई के ससुर और चचेरे साले को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

कार से अगवा कर कौशांबी में वारदात: यह घटना 20 अगस्त की है, जब पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र से कार सवार लोगों ने युवक को अगवा किया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उसे कौशांबी ले गए और वहां बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान कौशांबी के महगांव निवासी मोनू कुशवाहा के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था.

बदला लेने के लिए समधी के बड़े बेटे की ले ली जान: 10 अगस्त को मोनू के छोटे भाई राजकुमार की पत्नी अनुराधा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. तब अनुराधा के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति राजकुमार, उसके माता-पिता और जेठ मोनू कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कराया था. पुलिस ने राजकुमार और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मोनू तब से लगातार फरार चल रहा था.

यमुना नदी में गोताखोर तलाश रहे शव: मोनू के अचानक गायब होने पर उसके चाचा की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की थी. एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि ससुर नेम कुमार ने अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए मोनू की हत्या की बात कबूल की है. सर्विलांस और एसओजी की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में शव की तलाश कर रही है और कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम में SIT का छापा: 100 करोड़ के टेंडर घोटाले में 5 घंटे पूछताछ, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें