Prayagraj News: सीएम के आगमन पर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Prayagraj News: सीएम के आगमन पर पुलिस प्रशासन अलर्ट Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आएंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता अभिन…

सौजन्य से:- Hindustan
Prayagraj News: सीएम के आगमन पर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आएंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उनके हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस लाइन हेलिपैड पर इंतजाम किए गए हैं।
Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को आगमन लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस लाइन में बने हेलिपैड से लेकर हाईकोर्ट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट समेत बाहरी फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अधिवक्ता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:45 बजे पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पर उतरेगा। जहां से सड़क मार्ग से इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
सुरक्षा के इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस लाइन हेलिपैड से हाईकोर्ट परिसर के कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट के अलावा गैर जनपद से दो एएसपी और छह डिप्टी एसपी भी मोर्चा संभालेंगे। छह कंपनी पीएसी, आरएएफ और पुलिस कर्मियों को निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई है। सीएम का काफिला गुजरने के दौरान कुछ देर के लिए निर्धारित रूट पर यातायात बंद अथवा डायवर्ट करने की योजना है। उधर, सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई है। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


