होमकृषिPrayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट
कृषि

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा। पहले फूड प्लाजा के बंद होने के बाद यात्रियों को भोजन के वि…

Hindustan के अनुसार30 अगस्त 2026 को 06:31 am बजे
Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

सौजन्य से:- Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर फिर सजेगा रेल कोच रेस्टोरेंट

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा। पहले फूड प्लाजा के बंद होने के बाद यात्रियों को भोजन के विकल्प सीमित हो गए थे। नया रेस्टोरेंट यात्रियों को सस्ते और बेहतर भोजन की सुविधा प्रदान करेगा। टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को जल्द ही खाने-पीने की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। इसके शुरू होने के बाद जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भोजन और अन्य खाद्य सामग्री के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहले फूड प्लाजा संचालित होता था। इसके बंद होने के बाद यात्रियों के लिए खाने-पीने के विकल्प काफी सीमित हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को सस्ते भोजन की होती है।

जंक्शन पर 15 रुपये में मिलने वाला जनता खाना भी अब उपलब्ध नहीं है। फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कुछ जगहों पर नाश्ता और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें ही मिल रही हैं। महाकुम्भ 2025 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया गया था। पुराने रेल कोच को रेस्टोरेंट के रूप में तैयार कर यात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। हालांकि, यह रेस्टोरेंट कुछ महीने चलने के बाद बंद हो गया। इसके बाद से जंक्शन पर दोबारा रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। प्रयागराज जंक्शन पर फिर से रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। वहीं छिवकी रेलवे स्टेशन पर देश का पहला रेल लोको कोच रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें