प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप - prayagraj married woman found hanging dowry death alleged
प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप प्रयागराज के सदियापुर करेली में 22 वर्षीय विवाहिता अर्चना निषाद अपने घर में फंदे पर लटकी मिलीं, जिससे उनकी संदिग्…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
प्रयागराज के सदियापुर करेली में 22 वर्षीय विवाहिता अर्चना निषाद अपने घर में फंदे पर लटकी मिलीं, जिससे उनकी संदिग्ध ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज में 22 वर्षीय विवाहिता अर्चना निषाद फंदे पर लटकी मिलीं।
- मायके वालों ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
- करेली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सदियापुर करेली में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता अर्चना निषाद की बुधवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह घर में फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या की बात कह रहा है। फिलहाल मौत का साफ नहीं है। करेली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि सदियांपुर निवासी अर्चना निषाद की शादी कुछ साल पहले मुकेश निषाद की साथ हुई थी ।
मुकेश निषाद ऑटो चलाकर परिवार का भरोसा करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। अर्चना के पिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हुई थी। बुधवार रात अर्चना अपने कमरे में थी। रात को पति मुकेश ने दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो अर्चना फंदे पर लटकी थी।
खबर पाकर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल वालों का कहना है कि महिला के ऐसा नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष करेली सचिदानंद का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। कारण साफ नहीं है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


