प्रयागराज में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस हेड क्वार्टर पर धरना-प्रदर्शन किया, वकील पर हमले को लेकर थे आक्रोशित - prayagraj lawyers protest police hq over attack on advocate
प्रयागराज में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस हेड क्वार्टर पर धरना-प्रदर्शन किया, वकील पर हमले को लेकर थे आक्रोशित प्रयागराज में अधिवक्ताओं ने वकील विष्णु पांडेय पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस मुख्या…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस हेड क्वार्टर पर धरना-प्रदर्शन किया, वकील पर हमले को लेकर थे आक्रोशित
प्रयागराज में अधिवक्ताओं ने वकील विष्णु पांडेय पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय पर ...और पढ़ें
HighLights
- हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, रेस्टोरेंट में वकील पर हुआ था हमला
- पूर्व में भी अधिवक्ताओं ने इस मामले को लेकर रास्ताजाम किया था
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अधिवक्ता विष्णु पांडेय पर हुए हमले के विरोध में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को वकीलों ने पुलिस हेड क्वार्टर (पीएचक्यू) में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी सागर जैन ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया भी पहुंचे औरउचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज है
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पीएचक्यू के समक्ष धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी सागर ने समझाकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस कमिश्नर ने वहां पहुंचकर आश्वासन दिया। सिविल लाइंस के लोकनायक रेस्टोरेंट में झगड़े के बाद वकील विष्णु पांडेय पर हमला हुआ था। भाजपा महिला पार्षद, उसके बेटे और बेटी पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज है।
रेस्टोरेंट में वकील पर हमला हुआ था
एजी आफिस के पास स्थित लोकनाथ रेस्टोरेंट में दो सितंबर की रात साथियों संग खाना खा रहे वकील विष्णु पांडेय ने जला चावल का विरोध किया तो हमला कर दिया गया। घायल होने पर हमलावरों ने जेब से नकदी, गले से चेन छीन ली और कपड़े फाड़ दिए। इससे अफरातफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने लोकनाथ रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर, वेटर समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा कायम किया।
पूर्व में इस मामले में वकीलों ने रास्ताजाम किया था
आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज तमाम अधिवक्ताओं ने तीन सितंबर की दोपहर एकलव्य चौराहे पर दो घंटे तक रास्ताजाम करते हुए हंगामा किया था। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए वकीलों को किसी तरह शांत कराया। साथ ही एक नौकर को पकड़ लिया। जबकि रेस्टोरेंट की मालकिन भाजपा पार्षद की तलाश में पुलिस जुटी थी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


