प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा, रोका गया रिजल्ट - prayagraj bar election counting halted amid chaos
प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा, रोका गया रिजल्ट प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना के दौरान शनिवार शाम हंगामा होने से परिणाम रोक दिया गया। अब चुनाव प्रक्रिया पर अंतिम निर्ण…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा, रोका गया रिजल्ट
प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना के दौरान शनिवार शाम हंगामा होने से परिणाम रोक दिया गया। अब चुनाव प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय इलाहाबाद हा ...और पढ़ें
HighLights
- मतगणना के दौरान शनिवार शाम को हंगामा हुआ।
- चुनाव अधिकारी ने परिणाम जारी करने से रोका।
- अब हाईकोर्ट चुनाव प्रक्रिया पर निर्णय लेगा।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर चल रही मतगणना के दौरान शनिवार शाम बखेड़ा हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। कई घंटे तक हंगामा चला और पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। चुनाव अधिकारी की ओर से परिणाम रोक दिया गया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के संबंध में हाईकोर्ट के समक्ष बात उठाने के लिए कहा गया। अब चुनाव को लेकर निर्णय हाईकोर्ट ही लेगा।
जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के लिए सात शुक्रवार को मतदान हुआ था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार सुबह आठ बजे से संगम सभागार में मतगणना शुरू हुई।
दिनभर मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा और देर शाम परिणाम घोषित किए जाने की स्थिति बन गई थी। इसी बीच कुछ लोग मतगणना स्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। हंगामे के बाद चुनाव परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं रही।
चुनाव अधिकारी ने कहा कि परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया हाईकोर्ट के समक्ष रखी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के संबंध में अब निर्णय हाईकोर्ट लेगा। उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर पहले भी न्यायिक हस्तक्षेप हुआ था। इसके बाद सात अगस्त को मतदान कराया गया था।
खबरें और भी
मतदान के बाद शनिवार को मतगणना शुरू हुई, लेकिन परिणाम घोषित होने से पहले हुए हंगामे के कारण मामला एक बार फिर हाईकोर्ट के समक्ष पहुंचने की स्थिति में आ गया।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कक्षा आठ के छात्र से 4.47 लाख की ठगी, लकी ड्रॉ में निकलने का दिया था झांसा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर जिला पुस्तकालय बना युवाओं का नॉलेज हब; इंटरनेट-ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल की सुविधा

यूपी पुलिस में बड़ा बदलाव: पहली बार सिविल सेवा अफसरों संग ट्रेनिंग लेंगे 17 नए DySP, बदल गए नियम - up police dysp training pattern change civil services 2026

तिरंगा यात्रा की तैयारियां: सड़क, सफाई और सुरक्षा की विशेष ध्यान!


