अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान सुपुर्द-ए-खाक: जनाजे में भीड़ हुई बेकाबू; बैरिकेडिंग तोड़ी, उमर और अली भी कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचे
अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान सुपुर्द-ए-खाक: जनाजे में भीड़ हुई बेकाबू; बैरिकेडिंग तोड़ी, उमर और अली भी कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान सुपुर्द-ए-खाक: जनाजे में भीड़ हुई बेकाबू; बैरिकेडिंग तोड़ी, उमर और अली भी कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचे
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 8, 2026 at 5:38 PM IST
|Updated : August 8, 2026 at 7:15 PM IST
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. उसके जनाजे में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के प्रयागराज कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचने पर समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. कब्रिस्तान में अतीक के बेटे उमर और अली वैन से उतरे और एक दूसरे को देखा तो दोनों फूट-फूट कर रो पड़े. अबान के अंतिम संस्कार के बाद अली और उमर ने अपनी बुआ परवीन कुरैशी से मुलाक़ात भी की.
जनाजे में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और जैसे ही प्रयागराज के कसारी मसारी में भारी सुरक्षा बल के साथ उमर को लाया गया, समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.
उमर के पहुंचते ही समर्थकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग: अंदर घुस आए हजारों की संख्या में लोगों को संभालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से जेल में बंद बेटों अली अहमद और उमर को अनुमति/पैरोल मिल गई थी. जैसे ही प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुरक्षा बल उमर को लेकर पहुंचे, समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और हजारों की तादाद में अंदर घुस आए. माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी.
झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जाते समय हुआ हादसा: अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जिला जेल जा रहा था. मुलाकात के लिए उसने पहले से पर्ची भी कटवा रखी थी. इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास उसकी कार हादसे का शिकार हो गई. दुर्घटना की सूचना तुरंत परिवार को दी गई, जिसके बाद परिजन और रिश्तेदार झांसी के लिए रवाना हो गए थे.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया पार्थिव शरीर: पहले अबान का शव झांसी मेडिकल कॉलेज में रखा गया था, जहां उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. शुक्रवार को अबान का शव परिजनों को सौंप दिया गया था. अतीक अहमद के परिवार के बड़े बेटे उमर अहमद और अली अहमद जेल में बंद हैं. वहीं तीसरे बेटे असद की पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है, जबकि चौथा बेटा अहजम बाहर है और सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पहुंचे प्रयागराज: एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, शाम 5 बजे केपी ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में अनिल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, शराब के पैसे नहीं देने पर की थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर : मौसी के यहां से घर लौट रही छात्रा सरयू में कूदी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी - gorakhpur student jumps into saryu river search underway

UP Big News: राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; अबान की मौत पर अली-उमर को पैरोल


