होमक्राइमसीएम योगी कल अधिवक्ताओं को सौंपेंगे चैंबरों की चाबी: क्रिकेट ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, बार अध्यक्ष ने किया निरीक्षण - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

सीएम योगी कल अधिवक्ताओं को सौंपेंगे चैंबरों की चाबी: क्रिकेट ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, बार अध्यक्ष ने किया निरीक्षण - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Yogi Adityanath Prayagraj Visit | High Court Chamber Inauguration Event सीएम योगी कल अधिवक्ताओं को सौंपेंगे चैंबरों की चाबी:क्रिकेट ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, बार अध्यक…

bhaskar.com के अनुसार13 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
सीएम योगी कल अधिवक्ताओं को सौंपेंगे चैंबरों की चाबी:  क्रिकेट ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, बार अध्यक्ष ने किया निरीक्षण - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Yogi Adityanath Prayagraj Visit | High Court Chamber Inauguration Event

सीएम योगी कल अधिवक्ताओं को सौंपेंगे चैंबरों की चाबी:क्रिकेट ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, बार अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को प्रयागराज आने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में वह अधिवक्ताओं को नए चैंबरों की चाबी सौंपेंगे। रविवार शाम इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय उर्फ बबुआ और अन्य पदाधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। हाईकोर्ट प्रशासन के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान मंच, बैठने की व्यवस्था, आने-जाने के रास्ते और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सही तरीके से पूरा करने के लिए जरूरी बातों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम करीब चार बजे हाईकोर्ट परिसर पहुंचेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन मुख्यमंत्री का स्वागत करेगा। मुख्यमंत्री बार एसोसिएशन को नए अधिवक्ता कक्षों की चाबी सांकेतिक तौर पर सौंपेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

हाईकोर्ट परिसर में करीब 680 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग और अधिवक्ता कक्ष भवन बना है। इसमें 2500 से ज्यादा चैंबर बनाए गए हैं। साथ ही, 2200 दोपहिया और 1000 चारपहिया वाहनों की पार्किंग की जगह भी बनाई गई है। इस परियोजना का उद्घाटन 31 मई 2025 को हो चुका है। अब चैंबरों की चाबी मिलने के बाद अधिवक्ताओं को इस सुविधा का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था की भी तैयारी की है। हाईकोर्ट से सटी कानपुर रोड की एक लेन को वैकल्पिक रास्ते के लिए खाली रखा जाएगा। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि सोमवार को इस लेन पर बाइक, कार, साइकिल या रिक्शा खड़ा न करें। वे तय की गई पार्किंग का ही इस्तेमाल करें। अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग में काफी जगह उपलब्ध रहेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें