होमक्राइमआज प्रयागराज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल, नए अधिवक्ता कक्षों की चाभी सौपेंगे - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

आज प्रयागराज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल, नए अधिवक्ता कक्षों की चाभी सौपेंगे - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Yogi Adityanath Prayagraj Visit | High Court Bar Association Event In Prayagraj आज प्रयागराज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह मे…

Dainik Bhaskar के अनुसार14 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
आज प्रयागराज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:  हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल, नए अधिवक्ता कक्षों की चाभी सौपेंगे - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Yogi Adityanath Prayagraj Visit | High Court Bar Association Event In Prayagraj

आज प्रयागराज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल, नए अधिवक्ता कक्षों की चाभी सौपेंगे

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 14 सितंबर को प्रयागराज आएंगे। मुख्यमंत्री इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अधिवक्ता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर हाईकोर्ट परिसर से लेकर पुलिस और प्रशासन स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम करीब चार बजे कार्यक्रम शुरू होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अधिवक्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वह नए अधिवक्ता कक्षों की चाबी सांकेतिक रूप से अधिवक्ताओं को सौंपेंगे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली समेत अन्य न्यायिक अधिकारी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

680 करोड़ की परियोजना, 2500 से ज्यादा चैंबर

हाईकोर्ट परिसर में करीब 680 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग और अधिवक्ता कक्ष भवन का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना में 2500 से अधिक अधिवक्ता चैंबर बनाए गए हैं। इसके अलावा करीब 2200 दोपहिया और 1000 चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। परियोजना का उद्घाटन 31 मई 2025 को हो चुका है। अब चैंबरों की चाबी मिलने के बाद अधिवक्ताओं को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की है। हाईकोर्ट से सटी कानपुर रोड की एक लेन को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर खाली रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि सोमवार को इस लेन पर बाइक, कार, साइकिल या रिक्शा खड़ा न करें और निर्धारित पार्किंग का ही इस्तेमाल करें।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें