होमक्राइमहॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा: प्रयागराज में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सेकंड ईयर में पढ़ती थी, सुसाइड नोट नहीं मिला - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा: प्रयागराज में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सेकंड ईयर में पढ़ती थी, सुसाइड नोट नहीं मिला - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj ITI Student Found Hanging In Hostel Room | No Suicide Note हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:प्रयागराज में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सेकंड…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:  प्रयागराज में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सेकंड ईयर में पढ़ती थी, सुसाइड नोट नहीं मिला - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj ITI Student Found Hanging In Hostel Room | No Suicide Note

हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:प्रयागराज में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सेकंड ईयर में पढ़ती थी, सुसाइड नोट नहीं मिला

- कॉपी लिंक

प्रयागराज के कटरा स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र(NSTI) के हॉस्टल में गुरुवार को 19 साल की छात्रा फंदे पर लटकी मिली। छात्रा की पहचान बिहार के सहरसा की रहने वाली रूपाली के रूप में हुई है। वह सेकंड ईयर की छात्रा थी।

वह इंस्टीट्यूट कैंपस में ही बने हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में रहती थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सुबह करीब 8 बजे नहाने गई, फिर कमरे में चली गई पुलिस के मुताबिक, रूपाली रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हॉस्टल के बाथरूम में नहाने गई थी। वहां से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। करीब 10 बजे हॉस्टल की अन्य छात्राएं क्लास के लिए जाने लगीं। इस दौरान रूपाली कमरे से बाहर नहीं निकली।

साथ रहने वाली छात्राओं ने उसके कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल की वार्डन को इसकी जानकारी दी गई। वार्डन के साथ कॉलेज के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

अंदर देखा तो पंखे से लटकी थी

दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह कमरे के अंदर झांककर देखा गया। वहां रूपाली पंखे से दुपट्टे के सहारे बनाए गए फंदे पर लटकी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा।

न सुसाइड नोट मिला, न किसी परेशानी की जानकारी

पुलिस को कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कॉलेज स्टाफ और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की गई। उन्होंने रूपाली के किसी परेशानी में होने या किसी बात को लेकर तनाव में होने की जानकारी से इनकार किया।

बताया गया कि गुरुवार सुबह तक उसका व्यवहार सामान्य था। उसने किसी तरह की परेशानी भी किसी से साझा नहीं की थी। घटना के बाद पुलिस ने कमरे की जांच की है। छात्रा के घरवालों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस फिलहाल उनके प्रयागराज पहुंचने का इंतजार कर रही है।

घरवालों के आने के बाद पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे सहरसा से प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रथमदृष्ट्या यह खुदकुशी का मामला लग रहा है।

इस मामले में हॉस्टल की वार्डन व कॉलेज की प्रभारी वंदना कुमारी से बात की गई तो उन्होंने फिलहाल कुछ कहने से इंकार कर दिया। कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम हाउस जाना है, ऐसे में वह अभी कुछ बता नहीं सकती।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें