प्रयागराज से नैनीताल का सफर आसान होगा, काठगोदाम के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी
उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से काठगोदाम के लिए एक नई ट्रेन चलाने की तैयारी की है। यह ट्रेन प्रयागराज से चलकर कासगंज, बदायूं, बरेली के रास्ते काठगोदाम तक का सफर तय करेगी। इस रेल सेवा के शुरू होने से संगम नगरी के यात्रियों को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल स्थित पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। सूत्र: अमर उजाला नेटवर्क

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a673f4c99af505f470bf957","slug":"journey-from-prayagraj-to-nainital-to-become-easier-preparations-underway-to-run-a-train-to-kathgodam-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज से नैनीताल का सफर होगा आसान, काठगोदाम के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज से नैनीताल का सफर होगा आसान, काठगोदाम के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी
Mon, 27 Jul 2026 04:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Jul 2026 04:51 PM IST
सार
प्रयागराज से नैनीताल के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम के लिए एक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से नैनीताल के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम के लिए एक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रस्ताव के अनुसार, यह नई ट्रेन प्रयागराज से चलकर कासगंज, बदायूं, बरेली के रास्ते काठगोदाम तक का सफर तय करेगी। इस रेल सेवा के शुरू होने से संगम नगरी के यात्रियों को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल स्थित पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पिछले माह एनसीआर के महाप्रबंधक के साथ हुई क्षेत्र के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक के बाद रेलवे प्रशासन ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए औपचारिक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में प्रयागराज से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को बरेली, रामपुर या मुरादाबाद से सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है या फिर ट्रेन बदलकर वहां से काठगोदाम की यात्रा तय करनी होती है। इस नई रेल सेवा के संचालन से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का समय बचेगा, बल्कि प्रयागराज से बरेली और कासगंज की ओर जाने वाले अन्य यात्रियों को भी एक अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को मैंने भेजा है। अफसरों ने आश्वस्त किया है कि यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। - प्रवीण पटेल, सांसद फूलपुर
विज्ञापन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


