यूपी में चुनाव से पहले आरक्षण पर सियासत, छात्रों से मिले ब्रजेश पाठक; अखिलेश-मायावती ने बोला हमला
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तान
आरक्षण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने और लखनऊ में प्रदर्शनकारी छात्रों से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मुलाकात के बाद यूपी में आरक्षण को लेकर सियासत गरमाने लगी है। शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि आरक्षण था, है और रहेगा। अब मायावती ने कहा कि सरकारें आरक्षण विरोधी तत्वों को संरक्षण न दें।
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं और इसके ठीक पहले इस वक्त धीरे-धीरे आरक्षण पर सियासत गरमा रही है। कल यानी शनिवार को लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरक्षण के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात की और उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत कराने का भरोसा दिया। डिप्टी सीएम ने लखनऊ के हजरतगंज में आंदोलन से जुड़े हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिवा शर्मा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश याद ने ‘आरक्षण सुधार’ को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण सुधार के नाम पर आरक्षण समाप्ति का षड्यंत पीडीए समाज के खिलाफ एक और गहरी साजिश है। रविवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकारें आरक्षण विरोधी तत्वों को संरक्षण न दें। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे समतामूलक समाज और विकसित और सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक प्रयासों को आघात पहुंचे।
मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा-‘दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एससी, एसटी और ओबीसी समाज को दिये गये आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हुये कुछ लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई मांग कतई भी उचित और देशहित में नहीं है। उन्हें आरक्षण के सम्बंध में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे समतामूलक समाज, विकसित और सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक कार्यों को आघात पहुंचे।’ उन्होंने आगे लिखा-‘वैसे भी देश में सदियों से जातिवाद की अमानवीयता का शिकार रहे एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों के लिए संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था के बारे में परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का यह कहना था कि ’जातिवाद का परित्याग ही सबसे बड़ी देशभक्ति है’। अतः लोग सही देशभक्ति का परिचय ज्यादा दें तो यही उचित होगा।’
रिजर्वेशन हटाओ; मांगें केंद्र तक पहुंचाएंगे, UP के डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा
उन्होंने लिखा कि जहा तक आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात है, तो केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा भी ग़रीबी उन्मूलन के एक नहीं बल्कि अनेकों कार्यक्रमों पर काफी सरकारी धन हर वर्ष ख़र्च किया जाता है, किन्तु उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार आदि के कारण इसका सही लाभ अगर देश के लोगों को नहीं मिलता है तो यह तो सरकारी व्यवस्था का सीधा-सीधा दोष है। बसपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि इसके अलावा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की नई व्यवस्था भी देश में लागू है, जिसका भी सही लाभ अपरकास्ट समाज के ग़रीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि इसमें छलावा अधिक है। वास्तव में ख़ासकर यही वह भ्रष्ट और जातिवादी सरकारी व्यवस्था है जिसने आरक्षण के संवैधानिक रचनात्मक प्रावधान को कभी सही से ज़मीन पर लागू ही नहीं होने दिया है, जिस कारण एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोग, आज़ादी के इतने लम्बे अरसे के बाद आज तक भी, ग़रीबी, जातिवादी द्वेष, शोषण, अत्याचार और जातिवाद के ज़हर का दंश हर दिन हर स्तर पर लगातार झेलते रहते हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि सभी सरकारें भी आरक्षण विरोधी तत्वों को शरण और संरक्षण बिल्कुल भी ना दें तो यह व्यापक देश और जनहित में होगा। लोगों से भी अपील है कि वे आरक्षण जैसे अहम् एवं संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति ना करें और ना ही होने दें।
जाति आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर नया धरना,RAF के साथ पहुंची पुलिस ने लिया ऐक्शन
Jantar Mantar Anti Reservation Protest: आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर नया आंदोलन, अब आरक्षण हटाने के लिए जुट गए लोग; UGC वाला भी गुस्सा
अपनी पोस्ट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि हालांकि उसी ही दिन पार्लियामेन्ट थाना के बाहर एक पीड़ित व्यक्ति के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी कई घन्टों तक धरने पर बैठे रहे, जिसका पार्टी को कोई ऐतराज़ नहीं है। लेकिन उसके बग़ल में जंतर-मंतर पर दलित और शोषितों के जातीय आधार पर दिये जाने वाले आरक्षण को ख़त्म करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी चल रहा था, वहां पर वे व उनका कोई भी कांग्रेसी साथी उन्हें समझाने तक के लिये भी नहीं गये, जिससे इन वर्गों के प्रति इनकी आरक्षण विरोधी मानसिकता अभी भी साफ झलकती है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर शनिवार को ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा था- ‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र पीडीए समाज के ख़िलाफ़ एक और गहरी साज़िश है। आरक्षण पीडीए का अधिकार है किसी की इच्छा का विषय नहीं। भाजपा और उनके संगी-साथी समय-समय पर जिस तरह कभी ‘समीक्षा’ तो कभी ‘सुधार’ जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं या कभी ‘क्रीमीलेयर’ की बात करते हैं या ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह देते हैं, वो सदियों से शोषित-वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार की हक़मारी की लगातार की जा रही कोशिश के अलग-अलग मुखौटे हैं। आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा!’
Loading videos...
और देखें
Loading videos...
और देखें
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा-वरूणा का जलस्तर: दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस की चौकी डूबी,16 परिवार ने घर छोड़ा - Varanasi News

UP Floods: यूपी में बाढ़! वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पास, प्रयागराज में हनुमान मंदिर पहुंची

कानपुर में सावन के चौथे सोमवार पर कल ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए रूट डायवर्जन


