अधिवक्ता और चौकी प्रभारी में विवाद पर हंगामा, प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम किया, दारोगा लाइन हाजिर - police sub inspector line hazir after advocate dispute in prayagraj
अधिवक्ता और चौकी प्रभारी में विवाद पर हंगामा, प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम किया, दारोगा लाइन हाजिर प्रयागराज में एक अधिवक्ता और हनुमानगंज चौकी प्रभारी के बीच विवाद के बाद वकीलों ने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। ...…

सौजन्य से:- Jagran
अधिवक्ता और चौकी प्रभारी में विवाद पर हंगामा, प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम किया, दारोगा लाइन हाजिर
प्रयागराज में एक अधिवक्ता और हनुमानगंज चौकी प्रभारी के बीच विवाद के बाद वकीलों ने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। ...और पढ़ें
HighLights
- पैरवी करने गए थे अधिवक्ता, जातिसूचक टिप्पणी करने का लगाया आरोप
- सरायइनायत थाने के सामने रास्ताजाम कर नारेबाजी, पहुंची डीसीपी गंगानगर
संसू, जागरण, हनुमानगंज (प्रयागराज)। गंगापार के सरायइनायत थाने में पैरवी करने आए एक अधिवक्ता और हनुमानगंज चौकी प्रभारी के बीच शनिवार शाम विवाद हो गया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की और देख लेने की धमकी भी दी।
इससे क्षुब्ध अधिवक्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने देर शाम थाने के सामने प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर रास्ताजाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया, जिसके बाद रात नौ बजे धरना समाप्त हुआ।
जमुनीपुर बेलवार निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे वे अपने एक मुवक्किल के रास्ते के विवाद को लेकर पैरवी करने सरायइनायत थाने आए थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर उनकी हनुमानगंज चौकी प्रभारी दिनेश सिंह से कहासुनी हो गई।
अधिवक्ता आशीष का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनसे बदसलूकी की। ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की और विरोध करने पर देख लेने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों अधिवक्ता और ब्राह्मण समाज के कुछ लोग थाने के बाहर जुट गए और चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए।
इस दौरान पुलिस ने जाम से निपटने के लिए यातायात डायवर्ट किया। अधिवक्ताओं के अचानक सड़क पर बैठने से जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ देर बाद एसीपी हंडिया मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित अधिवक्ता चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।
बाद में डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत द्वारा चौकी प्रभारी दिनेश सिंह को तत्काल लाइन हाजिर करने और मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


