होमक्राइमसहारनपुर में दंगों की तस्वीर के साथ अखिलेश का पोस्टर लगाया; पुलिस ने हटवाया, जांच जारी
क्राइम

सहारनपुर में दंगों की तस्वीर के साथ अखिलेश का पोस्टर लगाया; पुलिस ने हटवाया, जांच जारी

सहारनपुर में दंगों की तस्वीर के साथ अखिलेश का पोस्टर लगाया; पुलिस ने हटवाया, जांच जारी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये पोस्टर किसने और किस उद्धेश्य से लगाए थे. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September…

etvbharat.com के अनुसार7 सितंबर 2026 को 06:31 am बजे
सहारनपुर में दंगों की तस्वीर के साथ अखिलेश का पोस्टर लगाया; पुलिस ने हटवाया, जांच जारी

सौजन्य से:- etvbharat.com

सहारनपुर में दंगों की तस्वीर के साथ अखिलेश का पोस्टर लगाया; पुलिस ने हटवाया, जांच जारी

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये पोस्टर किसने और किस उद्धेश्य से लगाए थे.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 7, 2026 at 10:14 AM IST

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्त होने के बाद कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की नाकाम कोशिश की गई. मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी के बीच सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है.

इस तरह के पोस्टर लगने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. इन पोस्टरों में 7 सितंबर 2013 को हुए मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ी तस्वीरों के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगाई गई थी. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पोस्टरों को हटवा दिया है.

ASP मनोज यादव ने बताया कि शहर में विवादित पोस्टर लगाये जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी पोस्टरों को हटा दिया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये पोस्टर किसने और किस उद्धेश्य से लगाए थे.

चूंकि पोस्टर पर किसी का नाम नहीं लिखा मिला. इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत हो सकती है. पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है.

इन पोस्टरों में मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ी कई तस्वीरें लगाई गई थीं. इनमें अखिलेश यादव की तस्वीर भी शामिल थी. पोस्टर पर 'न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे...' जैसे संदेश लिखे गए थे. दंगों की बरसी के दिन इस तरह के पोस्टर सामने आने के बाद इसे राजनीतिक संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है.

पोस्टर किस व्यक्ति या संगठन की ओर से लगाए गए थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टरों को हटवा दिया है और मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है. प्रशासन की ओर से भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर पहले से ही सियासी गतिविधियां तेज हैं. ऐसे में दंगों से जुड़ी तस्वीरों वाले पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

यह भी पढ़ें: BSPमें कितना सुरक्षित है आकाश आनंद का भविष्य; तीसरी बार पद से हटाने पर बढ़ी तल्खी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें