गोरखपुर में घर से नाराज होकर निकली तीन छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद
गोरखपुर में घर से नाराज होकर निकली तीन छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद सीसीटीवी फुटेज में स्कूल से तीनों छात्राएं एक ऑटो में बैठकर शहर की तरफ आती दिखी By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 9, 2026 at 8:13 A…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर में घर से नाराज होकर निकली तीन छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद
सीसीटीवी फुटेज में स्कूल से तीनों छात्राएं एक ऑटो में बैठकर शहर की तरफ आती दिखी
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 8:13 AM IST
गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली तीन छात्राओं को शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया है. दरअसल, जब पुलिस को सूचना मिली घर से स्कूल गई तीन छात्राएं स्कूल से घर वापस नहीं पहुंची. पुलिस ने सूचना के तत्काल बाद बड़ा एक्शन लेते हुए कई सीसीटीवी फुटेज को खगालने में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज में स्कूल से तीनों छात्राएं एक ऑटो में बैठकर शहर की तरफ आती दिखी. पुलिस ने आटो को फॉलो करते हुए, जहां तक सीसीटीवी मिली वहां तक देखा, लेकिन बाद में संपर्क टूट गया. पुलिस लगातार तीनों छात्राओ की तलाश करती रही.
जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को भटहट क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गईं तीन बालिकाएं छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटीं. इनमें दो बालिकाएं सगी बहनें थीं. काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने गुलरिहा थाने में करीब 6:30 बजे तहरीर दी. पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर बालिकाओं की तलाश शुरू की.
पुलिस ने इस दौरान सीसीटीवी की फुटेज की मदद ली सबसे पहले बालिका स्कूल से निकलकर ऑटो में बैठी और उसके बाद शहर में आ गई, लेकिन उसके बाद उसकी लोकेशन हाईवे पर मिलने लगी, जो कुछ दूर में जाकर समाप्त हो गई. पुलिस को इनके पास मोबाइल होने की सूचना मिल गई थी. मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस ट्रेस कर रही थी, लेकिन छात्राओं ने मोबाइल अपनी स्विच ऑफ कर लिए थे.
शनिवार को सुबह जब छात्राओं ने मोबाइल ऑन किया तो पुलिस मोबाइल की लोकेशन पर पहुंची और तीनों बालिकाओं को बरामद कर लिया. बालिकाओं ने बताया की परिजन लगातार पढ़ाई का दबाव बना रहे थे. इसलिए हम लोग घर से निकल गए.
पुलिस आगे की भी कड़ियां जोड़ रही है, क्योंकि सगी बहनों के अलावा एक उसकी फ्रेंड भी थी जो उसके घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर रहती थी.
गुलरिया थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया की पुलिस को 6:30 बजे सूचना मिली सगी बहन और एक उसकी सहेली स्कूल गई, लेकिन अभी तक वह घर नहीं पहुंची. इसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्कूल से निकली छात्राओं का पहले लोकेशन ट्रेस किया.
तीनों छात्राएं ऑटो में बैठकर जाती दिखी, लेकिन हाईवे पर पहुंचते सीसीटीवी का संपर्क टूट गया. लिहाजा उनके मोबाइल को ट्रेस किया जाने लगा और अंततः या सुबह जैसे ही मोबाइल ऑन किया. पुलिस टीम ने वह पहुंचकर तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया.
यह भी पढ़ें: लखनऊ कोर्ट का फैसला: 20 साल पुराने अपहरण कांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, 50-50 हजार का जुर्माना भी लगा
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में बिजली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घेरकर की फायरिंग, ग्रामीणों ने पुलिस का किया विरोध
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात - cm yogis 3day gorakhpur visit leads tiranga yatra projects

क्या राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में युवाओं के गुस्से को वोट में बदल पाएंगे?

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार


