वाराणसी पुलिस का एक्शन: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, एक गिरफ्तार; चार महिलाएं, दो ग्राहक भी पकड़े गए
वाराणसी पुलिस का एक्शन: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, एक गिरफ्तार; चार महिलाएं, दो ग्राहक भी पकड़े गए वाराणसी पुलिस ने यादव पेईंग गेस्ट हाउस और भोले शंकर बस सर्विस पर छापा मारा। मौके से काउंटर पर काम करने वाले अभ…

सौजन्य से:- Amar Ujala
वाराणसी पुलिस का एक्शन: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, एक गिरफ्तार; चार महिलाएं, दो ग्राहक भी पकड़े गए
वाराणसी पुलिस ने यादव पेईंग गेस्ट हाउस और भोले शंकर बस सर्विस पर छापा मारा। मौके से काउंटर पर काम करने वाले अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चार महिलाओं और दो ग्राहकों को भी पकड़ा गया।
विस्तार
वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के एक बड़े गिरोह पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार की देर रात यादव पेईंग गेस्ट हाउस और भोले शंकर बस सर्विस पर छापा मारा। कार्रवाई में गेस्ट हाउस के काउंटर पर काम करने वाले अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और दो ग्राहकों को भी पकड़ा है। पुलिस ने अभिषेक यादव और राजेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अभिषेक को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
एसीपी चेतगंज शुभम जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंट पिलर नंबर 50 के सामने टवेरा गली में स्थित इन गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान भोले शंकर बस सर्विस के काउंटर पर अभिषेक यादव मिला, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।
पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि राजेश यादव इन दोनों गेस्ट हाउसों का संचालक है और उसके संरक्षण में अनैतिक देह व्यापार होता है। उसने यह भी बताया कि वह काउंटर पर ग्राहकों और महिलाओं के बीच बातचीत करवाता था। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दो कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। अन्य कमरों से भी दो महिलाएं मिलीं जो ग्राहकों का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने मौके से सात मोबाइल फोन, 3800 रुपये नकद, आपत्तिजनक सामग्री, और दो रजिस्टर बरामद किए।
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि राजेश यादव उन्हें काम का लालच देकर इस धंधे में धकेलता था। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक यादव के अनुसार, राजेश यादव ही भोली-भाली लड़कियों को काम का लालच देकर देह व्यापार में शामिल करता था। राजेश यादव समय-समय पर गेस्ट हाउस आकर पैसों और अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख करता था। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं अलग-अलग जिलों की हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


