होमक्राइम'मेरे साथ संबंध बनाओ, तुम्हारा भविष्य बना दूंगा!', गोरखपुर में स्‍कूल प्रबंधक ने छात्रा से की गंदी डिमांड
क्राइम

'मेरे साथ संबंध बनाओ, तुम्हारा भविष्य बना दूंगा!', गोरखपुर में स्‍कूल प्रबंधक ने छात्रा से की गंदी डिमांड

गोरखपुर में एक स्कूल प्रबंधक पर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है। प्रमोद पाल, गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में गुरु-शिष्य प…

Navbharat Times के अनुसार29 अगस्त 2026 को 04:31 am बजे
'मेरे साथ संबंध बनाओ, तुम्हारा भविष्य बना दूंगा!', गोरखपुर में स्‍कूल प्रबंधक ने छात्रा से की गंदी डिमांड

सौजन्य से:- Navbharat Times

गोरखपुर में एक स्कूल प्रबंधक पर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।

प्रमोद पाल, गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार हो गई। इंटरनेट पर सामने आए एक ऑडियो में स्कूल प्रबंधक अपनी छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने की बात कर रहा है। वह इसके बदले छात्रा का भविष्य बनाने का वादा कर रहा है। ऑडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

यह ऑडियो गोला थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और उसी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। ऑडियो में प्रबंधक छात्रा से कहता हुआ सुनाई दे रहा है- तुम मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, मैं तुम्हारा भविष्य बना दूंगा। हालांकि छात्रा ऐसा करने से इनकार करती है। वह कहती है- मुझे भविष्य बनाना है लेकिन इन शर्तों पर नहीं, मैं आगे से ऐसा नहीं कर सकती। प्रबंधक छात्रा से कहता है- क्यों नहीं कर सकती। सभी कर रहे हैं तो तुम क्यों नहीं करोगी? मैं तुम्हें शहर में रखूंगा, पढ़ाऊंगा, सारा खर्च उठाऊंगा और तुम्हारा भविष्य बना दूंगा।

क्या बोली पुलिस

इस ऑडियो की पुष्टि के लिए पुलिस से बात की गई तो पुलिस शुरू में कुछ भी कहने से बचती रही। पुलिस का कहना था कि ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है और ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।

परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया परेशान करने का आरोप

शाम होते होते ऑडियो पूरी तरह वायरल हो गया। छात्रा के परिजन स्थानीय गोला थाने पहुंचे और आरोपी प्रबंधक जो छात्रा के ही गांव का रहने वाला है, उसके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि प्रबंधक पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। शुरू में छात्रा कुछ भी कहने से बचती रही, लेकिन बाद में उसने बताया। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो गया और बेटी की बदनामी होने लगी।

पास्को समेत रेप की धाराओं में केस दर्ज

इस संदर्भ में सीओ गोला दरवेश कुमार का कहना है कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पास्को एक्ट सहित रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है। दबिश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें