होम›शिक्षा-करियर›मोदी के बर्थडे पर काशी में मेगा इवेंट, सुबह बाइक रैली, शाम में सोहर, रात में जले दीप
शिक्षा-करियर

मोदी के बर्थडे पर काशी में मेगा इवेंट, सुबह बाइक रैली, शाम में सोहर, रात में जले दीप

मोदी के बर्थडे पर काशी में मेगा इवेंट, सुबह बाइक रैली, शाम में सोहर, रात में जले दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तमाम आयोजन किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मं…

Hindustan के अनुसार18 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
मोदी के बर्थडे पर काशी में मेगा इवेंट, सुबह बाइक रैली, शाम में सोहर, रात में जले दीप

सौजन्य से:- Hindustan

मोदी के बर्थडे पर काशी में मेगा इवेंट, सुबह बाइक रैली, शाम में सोहर, रात में जले दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तमाम आयोजन किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वडनगर के लिए बाइक रैली रवाना की। शाम में सोहर का आयोजन हुआ तो रात में दीप जलाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई नेताओं ने मिलकर वडनगर के लिए बाइक रैली रवाना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाम में सोहर का आयोजन किया गया। रात में दीप जलाए गए।

काशी विश्वनाथ मंदिर में अविमुक्तेश्वर महादेव का अलग-अलग नदियों से लाए गए जल से अभिषेक किया गया। मंदिर की साफ-सफाई में जुटी महिलाओं को सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने बनारसी साड़ी और प्रसाद भेंट किया। मंत्रियों ने मिलकर केक काटा और बांटा।

लोकगायक ने सोहर से बांधा समां

वाराणसी के नदेसर स्थित मिंट हाउस पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सोहर गीत का आयोजन किया। प्रख्यात लोकगायक डॉ. मन्नू यादव ने अपने सोहर गीत से समां बांध दिया। निवेदिता विद्यालय की छात्रा काव्यश्री और खुशी ने युगलबंदी कर सोहर और कजरी गीत प्रस्तुत किए। मशहूर गायिका पूनम शर्मा ने कई गीत सुनाए। खुद एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने भी इस दौरान माइक हाथ में लेकर जुगलबंदी की। गायकों के राग से राग मिलाया और तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मेयर अशोक तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने धर्मेंद्र सिंह के साथ मिलकर किया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, डॉ विनोद राय, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन अजय राय , शालिनी यादव, सत्येन्द्र सिंह, सुशील सिंह, कृष्णदेवनारायण राय, एसके सिंह, संजय सोनकर, आशुतोष आशु, डॉ. वंशराज पटेल, संदीप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विनय सिंह, नागेश सिंह, डॉ कमलेश झा, अनिल सिंह, महेंद्र यादव, राकेश राय आदि उपस्थित थे।

बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का 76 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया और शंखनाद के साथ गंगा आरती की। अहिल्याबाई घाट पर पूर्व राज्यमंत्री और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। वहीं नागा साधुओं ने डमरू बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। 'नमामि गंगे' की टीम ने गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की।

काशी से वडनगर तक 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा'

वाराणसी से प्रधानमंत्री के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर तक 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' भी शुरू की गई। वाराणसी से वडनगर जाने वाली यात्रा को सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान समेत अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी तरह वडनगर से वाराणसी के लिए भी यात्रा निकाली गई है। दोनों यात्राएं 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा हैं, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत प्रदेशभर में अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वाराणसी-वडनगर बाइक यात्रा के तहत 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हुए।

सीएम योगी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी

इससे पहले पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ‘राष्ट्र प्रथम’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें