लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया गया. इस दौरान 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सी…

सौजन्य से:- ABP News
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया गया. इस दौरान 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सीएम योगी ने दीप जलाए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीप जलाए हैं. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नजर आए. मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
सीएम योगी ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत महापुरुषों की प्रतिमाओं भी पर भी दीप जलाए हैं. इस बीच सीएम छात्रों से भी संवाद करते हुए नजर आए. इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी की. उन्होंने कहा कि पीएम के जन्मदिन पर देशभर में करोड़ों दीप जलाए जा रहे हैं.
'मुस्लिमों की तीन बर्बादी अखिलेश, ओवैसी और...', UCC के विरोध पर संगीत सोम का तंज
वाराणसी में भी सीएम योगी ने किया अभियान का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ का अवलोकन किया.
रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने पीएम की कर्मभूमि वाराणसी से उनकी जन्मभूमि वडनगर जाने वाली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया. 250 बाइकों पर सवार 500 युवा इस यात्रा को पूरा करेंगे. यात्रा शुरू होने पर इन युवाओं पर पुष्पवर्षा की गई.
काशी में दिखाई गई पीएम मोदी की शॉर्ट फिल्म
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आए सकारात्मक परिवर्तन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई. मुख्यमंत्री ने काशी के लोकप्रिय सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने बाबा विश्वनाथ, मां गंगा व मां अन्नपूर्णा से पीएम मोदी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर व विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने की प्रार्थना की.
'PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है भारत', बोले- CM योगी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


