मणिकर्णिका घाट डूबा, छतों पर जल रहीं चिताएं... वाराणसी में बाढ़ के बाद दिल चीर देने वाला मंजर, PHOTOS
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद पानी अब खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है. लगभग एक स…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद पानी अब खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है. लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही इस बढ़ोतरी के कारण तटवर्ती इलाकों के लोग काफी परेशान हैं.
बाढ़ के पानी ने आम जनजीवन को तो प्रभावित किया ही है, साथ ही दाह संस्कार की परंपराओं में भी बड़ी अड़चन पैदा कर दी है. महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. बाढ़ का पानी अब आसपास की गलियों तक पहुंच गया है.
हालत ये है कि शवों को चार कंधों के बजाय नाव के सहारे मणिकर्णिका घाट स्थित इमारतों की छतों तक ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.
घाटों पर पानी भरने के कारण अब शवयात्रा लेकर आने वाले लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को घुटनों तक भरे पानी, मलबे और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है. इस काम में लोगों को खर्च भी दोगुना उठाना पड़ रहा है.
Advertisement
शवयात्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने मांग की है कि इस पवित्र स्थान की ठीक तरीके से सफाई कराई जाए और श्मशान तक पहुंचने के रास्ते को आसान बनाया जाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा की
वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बात की. उन्होंने नदी के जलस्तर और राहत शिविरों में किए गए इंतजाम का जायजा लिया. पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता पहुंचाई जाए.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का मिशन पूर्व-पश्चिम, वाराणसी से वडनगर तक निकलेगी संपर्क यात्रा
उन्होंने कहा कि शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों का खास ध्यान रखा जाए. जहां भी अतिरिक्त राहत सामग्री की जरूरत हो, वहां तुरंत आपूर्ति की जाए.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


