होमक्राइमयूपी में मोदी-शाह की हर महीने होगी रैली: बूथ तक युवाओं को जोड़ेगी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- अखिलेश का PDA यानी पराया धन अपना - Lucknow News
क्राइम

यूपी में मोदी-शाह की हर महीने होगी रैली: बूथ तक युवाओं को जोड़ेगी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- अखिलेश का PDA यानी पराया धन अपना - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Vinod Tawade Lucknow Visit | BJP UP In Charge Marathon Meetings यूपी में मोदी-शाह की हर महीने होगी रैली:बूथ तक युवाओं को जोड़ेगी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- अखिलेश का PDA या…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 02:31 pm बजे
यूपी में मोदी-शाह की हर महीने होगी रैली:  बूथ तक युवाओं को जोड़ेगी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- अखिलेश का PDA यानी पराया धन अपना - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Vinod Tawade Lucknow Visit | BJP UP In Charge Marathon Meetings

यूपी में मोदी-शाह की हर महीने होगी रैली:बूथ तक युवाओं को जोड़ेगी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- अखिलेश का PDA यानी पराया धन अपना

- कॉपी लिंक

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह यूपी को मथने आएंगे। मोदी की जहां चुनाव से पहले सभी 6 प्रांतों में रैलियां होंगी, वहीं शाह भी सभी प्रांतों में संगठनात्मक बैठकें और रैलियां करेंगे।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ चुनावी तैयारियों की बैठक की।

इससे पहले भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा- हम अखिलेश यादव के PDA को नाकाम करेंगे। उनके पीडीए का मतलब 'पराया धन अपना' है। यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बनी है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में विकास की रफ्तार तेज हो गई है।

उन्होंने आगे कहा-

भाजपा और एनडीए का हर कार्यकर्ता आने वाला विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगा और जीतेगा। इसके बाद अगले 5 साल यूपी की जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे।

इससे पहले, लखनऊ एयरपोर्ट पर विनोद तावड़े का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 दिसंबर को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था। जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। हरियाणा और बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। 2025 में उनके प्रभार में ही भाजपा ने बिहार में बंपर जीत दर्ज की थी।

यूपी भाजपा अध्यक्ष से 2 घंटे तक की बात

तावड़े और पटेल ने करीब दो घंटे तक पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में चुनावी योजना पर बैठक की। तावड़े और पटेल ने अग्रिम मोर्चों की प्रदेश और क्षेत्र की जल्द टीमें घोषित करने को कहा। साथ ही राजनीतिक नियुक्यों को लेकर भी चर्चा हुई।

पीएम मोदी से हर महीने किसी बड़ी परियोजना का शिलान्यास या लोकार्पण कराने, वहीं पर एक रैली कराने पर चर्चा हुई है। रविवार को होने वाली कोर कमेटी की बैठक में पीएम मोदी के यूपी में आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाई जाएगी।

बूथ तक युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

भाजपा ने कॉकरोच पार्टी के जेन-जी आंदोलन के पलटवार में बूथ तक युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई है। बूथ कमेटी से लेकर शक्ति केंद्र तक टीमों में युवाओं को शामिल किया जाएगा। वहीं गांव-गांव और शहरों में गली-गली में युवाओं के बीच जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। विनोद तावड़े ने प्रदेश महामंत्रियों के साथ शाम 5.30 से 7 बजे तक करीब डेढ़ घंटे बैठक की।

बैठक में सभी से यूपी के चुनावी अभियान को लेकर सुझाव मांगे। प्रदेश महामंत्रियों ने मौजूदा परिस्थिति में जेन-जी को जोड़ने और उनके बीच जाने पर बल दिया। वहीं पार्टी पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को फिर से सक्रिय करेगी जो किसी न किसी कारण से घर में बैठ गए हैं। हर मंडल में ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उन्हें चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पूरी पार्टी और सरकार जमीन पर उतरेंगे

विनोद तावड़े ने साफ किया है कि चुनाव की घोषणा में अब चार महीने का समय बचा है। ऐसे में पूरी पार्टी और सरकार को अब जमीन पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक 98 जिलों में जल्द प्रभारी घोषित किए जाएं। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी अब लगातार जिलों में प्रवास कर चुनावी तैयारियां करेंगे। आगामी दिनों में तावड़े खुद सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर वहां क्षेत्रीय टीमों के साथ बैठक करेंगे।

प्रभारियों से मांगा प्रवास का प्रस्ताव

विनोद तावड़े ने भाजपा के अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी के साथ सभी सात प्रदेश महामंत्रियों को एक फार्मेट सौंपा। उन्होंने सभी से सितंबर में कहां-कहां प्रवास पर जाएंगे इसकी प्रस्ताव मांगा है। तावड़े ने साफ कहा कि प्रवास औपचारिक नहीं होगा बल्कि रात्रि विश्राम भी वहीं करना होगा। सभी क्षेत्रीय प्रभारी रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्षों से साथ मिलकर प्रवास कार्यक्रम बनाकर तावड़े को सौंपेंगे।

प्रदेश पदाधिकारी बैठक रविवार को

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी। तावड़े प्रदेश पदाधिकारियों से परिचय के बाद उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रविवार को कोर कमेटी की बैठक भी होगी।

वहीं, विनोद तावड़े और जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ रात्रिभोज किया। रात्रिभोज में भी आगामी चुनावी कार्यक्रमों और सपा के मद्दे पर बात हुई।

चुनाव से पहले विनोद तावड़े का दौरा कितना अहम? जानिए

विधानसभा चुनाव से पहले विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस दौरे से पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना चाहेगी, ताकि आने वाले चुनावों की तैयारियों को मजबूत बनाया जा सके। जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के लिए भी यह दौरा काफी अहम साबित हो सकता है।

2014 में विधायक चुने गए, 2020 में BJP के राष्ट्रीय सचिव बने

विनोद तावड़े मूलरुप से मुंबई के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र में लंबे समय तक पार्टी संगठन में सक्रिय रहे। वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। 2026 में उन्हें केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था।

उनकी राजनीति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुई। 2014 में तावड़े पहली बार महाराष्ट्र की बोरीवली सीट से विधायक चुने गए। 26 सितंबर 2020 को BJP ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया। इसके साथ ही उनकी भूमिका महाराष्ट्र से निकलकर राष्ट्रीय संगठन में पहुंच गई।

भाजपा ने तावड़े को सबसे अहम राज्य क्यों दिया? इसकी वजह…

- 2022 में तावड़े को एक साथ पांच राज्यों यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों के लिए कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इनमें BJP ने पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में सरकार बनाई। इस चुनावी प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय संगठन में तावड़े का कद और बढ़ा।

- जनवरी 2026 में BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी बनाया। भाजपा केरल में 3 सीटों के साथ खाता खोलने में सफल रही।

- तावड़े संगठन के आदमी हैं। उनकी पहचान केवल विधायक या मंत्री की नहीं है। ABVP से लेकर महाराष्ट्र BJP संगठन और फिर राष्ट्रीय महासचिव तक उन्होंने संगठनात्मक राजनीति की है।

- चुनावी मैनेजमेंट का अनुभव है। 2022 में पांच राज्यों की जिम्मेदारी और 2024 में 160 कठिन लोकसभा सीटों की रणनीतिक जिम्मेदारी ने उन्हें BJP के चुनावी मैनेजरों की प्रमुख कतार में ला दिया।

- दिल्ली में उनका कद महाराष्ट्र के नेताओं से अलग है। 2019 में महाराष्ट्र में टिकट न मिलने के बाद राष्ट्रीय संगठन में उनका पुनर्वास हुआ। 2020-21 में वे राष्ट्रीय सचिव से महासचिव बने। उनकी गिनती BJP अध्यक्ष की टीम के शीर्ष नेताओं में और अमित शाह के साथ करीबी के तौर पर होती है।

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव

403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने की संभावना है। 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को राज्य में झटका लगा था। समाजवादी पार्टी 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि BJP 33 सीटों पर रह गई थी। ऐसे में 2027 का चुनाव BJP के लिए राज्य में सत्ता बरकरार रखने के साथ 2024 के लोकसभा प्रदर्शन के बाद अपनी पकड़ मजबूत करने की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

-----------------------

ये खबर भी पढ़िए-

योगी बोले- अखिलेश जन्मदिन पर बर्मिंघम से रथ मंगाते थे:सैफई महोत्सव में पैसे खर्च करते थे, उनसे बच्चों का भविष्य सुधर जाता

गोरखपुर में योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा- जन्मदिन पर जितने में बर्मिंघम से रथ मंगवाते थे, जितना पैसा आप सैफई महोत्सव में खर्च करते थे, उतने में तो शिक्षा व्यवस्था ही बदल जाती। बच्चों का भविष्य सुधर जाता। ये सिर्फ प्रश्न खड़ा कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए

- बात खरी हैडिंपल भाभी को टक्कर देंगी चारू भाभी: दिव्यांग बिटिया को 'हेलिकॉप्टर' दे आए DM साहब, चप्पलों के सहारे जल रही बत्ती

- ग्राउंड रिपोर्टमिर्जापुर का खंडहर स्कूल अब कॉन्वेंट को दे रहा टक्कर: पहले 50 से कम बच्चे, अब AI-कंप्यूटर की पढ़ाई; प्रिंसिपल बोलीं- मां-बाप को भरोसा दिलाया

- भास्कर एक्सक्लूसिवक्या जयंत चौधरी पत्नी चारू को चुनाव लड़ाएंगे?: सहारनपुर में सिर्फ 2 मिनट बोलीं; अखिलेश को जवाब देकर लूटी महफिल

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनUP में विकास कराने के लिए रिश्वत ले रहे विधायक: भाजपा-सपा विधायक को भास्कर ने ऑनकैमरा बेनकाब किया; 35% कमीशन पर अड़े रहे

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें