'पुलिस विभाग में PDA के साथ अन्याय...', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
'पुलिस विभाग में PDA के साथ अन्याय...', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तय किया है बूथ स्तर पर सपा को ले जाना है और पीडीए की सरकार बनाना है. समाजवादी पार्टी…

सौजन्य से:- ABP News
'पुलिस विभाग में PDA के साथ अन्याय...', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तय किया है बूथ स्तर पर सपा को ले जाना है और पीडीए की सरकार बनाना है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सोमवार (31 अगस्त) को पार्टी के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची को लेकर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.
इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में पीडीए के लोगों को फील्ड पोस्टिंग नहीं मिल रही है और उन्हें इमरजेंसी में छुट्टी तक के लिए भटकना पड़ता है. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन मामलों की जांच कराई जाएगी.
सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाने का फैसला किया गया है और पार्टी का लक्ष्य पीडीए की सरकार बनाना है. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का बूथ स्तर पर अभियान कल से शुरू होगा. उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है कि अगले दो सप्ताह में प्रदेश में हो रहे अत्याचारों को लेकर जनता के सामने पूरी तस्वीर रखें.
SIR के बाद अब SAR की साजिश- अखिलेश यादव
मतदाता सूची को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के बाद अब SAR की साजिश की बात सुनने को मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले एक बार फिर मतदाता सूची का रिविजन कराया जा सकता है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि इसके जरिए कुछ लोगों के वोटों को एडजस्ट करने की कोशिश की जा सकती है.
उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अपने लोगों के वोट बढ़ाने की भी चर्चा सुनने में आ रही है. अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस मामले में सतर्क रहने को कहा.
STF यानी स्वजातीय टॉर्चर फोर्स- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की STF को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए STF को 'स्वजातीय टॉर्चर फोर्स' बताया. अखिलेश ने आरोप लगाया कि पीडीए समाज का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है.
वहीं उन्होंने बदायूं में एक दलित युवक की कथित थाने में मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुलिस इसे कार्डियक अरेस्ट बता रही है. अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में होने वाली कई घटनाओं में पुलिस की ओर से इसी तरह की वजह बताई जाती है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ के मामले में नंबर-1 हो रहा है.
सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस और थाने की कहानी में मेल नहीं है. उन्होंने वाराणसी की एक घटना का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि पीडीए से जुड़े लोगों के साथ होने वाली घटनाओं की पीड़ा मीडिया में भी उतनी दिखाई नहीं देती.
जाति देखकर होते हैं फर्जी एनकाउंटर- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति देखकर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'हवाई चप्पल में भी एनकाउंटर' हो रहे हैं. अखिलेश ने दावा किया कि STF में भी पीडीए वर्ग के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है.
AI वीडियो को लेकर भी बोले अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर उनके और उनकी पत्नी डिंपल यादव को लेकर बनाए जा रहे AI वीडियो का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आजकल AI से बहुत वीडियो बनाए जा रहे हैं. अखिलेश ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से ऐसे वीडियो नहीं बनाने को कहा है. उन्होंने कहा, "मैंने अपने कार्यकर्ता को कहा, आप मत बनाना ऐसा, लेकिन देखा कि उनके लोग लगातार बना रहे हैं."
'साम, दाम, दंड, भेद...', यूपी में सरकार बनाने के लिए मायावती का साफ संदेश
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


