यूपी चुनाव से पहले दलित वोटरों पर फोकस बढ़ाएगी सपा, प्रदेश में 'संविधान बचाओ PDA जन पंचायत' कराने का प्लान
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने सुरक्षित सीटों पर अपना फोकस और बढ़ा दिया है। पार्टी प्रदेश की सभी सुरक्षित सीटों पर 'संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत' कार्यक्रम आयोजित करेगी। लखनऊ: विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी सपा…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने सुरक्षित सीटों पर अपना फोकस और बढ़ा दिया है। पार्टी प्रदेश की सभी सुरक्षित सीटों पर 'संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत' कार्यक्रम आयोजित करेगी।
लखनऊ: विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी सपा ने सुरक्षित विधानसभा सीटों पर अपना फोकस और बढ़ा दिया है। समाजवादी छात्रसभा की ड्रेस लॉन्च करने के बाद अब पार्टी प्रदेश की सभी सुरक्षित विधानसभा सीटों पर 'संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत' कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इसकी जिम्मेदारी सपा की फ्रंटल विंग समाजवादी बाबा साहब अंबेडकरवाहिनी को दी गई है। वह 12, 13 और 14 सितंबर को भदोही की औराई, वाराणसी की अजगरा और चंदौली की चकिया विधानसभा सीट पर संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत आयोजित करेगी। इसके बाद अभियान को दलित बहुल सामान्य सीटों तक विस्तारित किया जाएगा।
दलित बाहुल बस्तियों पर फोकस
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) सामाजिक समीकरण को मजबूत कर दलित समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाई जा सकती है। इसी रणनीति के तहत जन पंचायतों में संविधान, सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 100 सीटों पर दलित उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।
समाजवादी बाबा साहब अंबेडकरवाहिनी दलित वोटरों के बीच लगातार कार्यक्रम कर रही है। साथ ही बूथ स्तर पर भी पार्टी को मजबूत कर रही है। वाहिनी सभी सुरक्षित और दलित बहुल सीटों पर संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत आयोजित करेगी। इसके लिए कार्यक्रम लगातार जारी हो रहे हैं।
रामबाबू सुदर्शन, राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकरवाहिनी
सुरक्षित सीटों पर जोर क्यों ?
प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करीब 84 विधानसभा सीटें है। इन सीटों पर सीधे दलित मतदाता चुनाव में निर्णायक होते हैं। सपा पहले इन्हीं सीटों पर 'सविधान बचाओ' और 'आरक्षण बचाओ' का संदेश लेकर जाएगी ताकि दलित वोटों में अपनी स्वीकार्यता बढ़ा सके। पार्टी ने अभियान की कमान समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी को देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि वह दलित समाज तक पहुंचने के लिए यादव नेतृत्व के बजाय दलित चेहरों को आगे रख रही है। इससे संदेश जाएगा कि पार्टी दलित नेतृत्व को प्रतिनिधित्व देना चाहती है।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


