कौन हैं PCS निधि डोडवाल? उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें बरेली में एसडीएम के पद पर तैनात निधि डोडवाल को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी म…

सौजन्य से:- Navbharat Times
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें बरेली में एसडीएम के पद पर तैनात निधि डोडवाल को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बरेली में एसडीएम रहीं निधि डोडवाल को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी दी गई है। आइए हम आपको बताते हैं कि पीसीएस निधि डोडवाल कौन है?
दरअसल, उत्तर प्रदेश कैडर की पीसीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने UPPCS 2017 परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में प्रदेश में 5वीं रैंक के साथ पास की थी। इसके बाद उनका चयन डिप्टी कलेक्टर (SDM) के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।
निधी डोडवाल के बारे में निधि डोडवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के छजलैट ब्लॉक की रहने वाली हैं। उनके पिता नृपेंद्र सिंह राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुरादाबाद से पूरी की, जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स (B.Sc Hons) में स्नातक की डिग्री हासिल की। 2020 में पीसीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया मई 2020 में पीसीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बरेली जिले में उपजिलाधिकारी (SDM) सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दीं और अपने कार्यकाल में सुशासन की मिसाल पेश की। वहीं, सितंबर 2026 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका तबादला कर दिया गया।
निधि डोडवाल को बरेली के एसडीएम पद से स्थानांतरित कर अब लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बरेली में उपजिलाधिकारी (SDM) के तौर पर सेवाएं दे रही थीं।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


