होमक्राइम'पहले 'P' से पिछड़ा बताया फिर पंडित बताया, किसी दिन पाकिस्तान भी बता देंगे', सीएम योगी का अखिलेश पर हमला
क्राइम

'पहले 'P' से पिछड़ा बताया फिर पंडित बताया, किसी दिन पाकिस्तान भी बता देंगे', सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

यूपी चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर हमला बोला है। लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि…

Navbharat Times के अनुसार21 अगस्त 2026 को 09:56 am बजे
'पहले 'P' से पिछड़ा बताया फिर पंडित बताया, किसी दिन पाकिस्तान भी बता देंगे', सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर हमला बोला है।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग कैसे परिभाषा करते हैं। पी की परिभाषा पहले पिछड़े से, फिर पंडित और अब देखना एक दिन पी की परिभाषा पाकिस्तान से भी कर देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने बाबू जी (कल्याण सिंह) को प्रत्यक्ष श्रद्धांजलि देने के बजाय शब्दों से भी कुछ नहीं व्यक्त किया। सपा मुखिया (अखिलेश यादव) इतना द्वेष रखते हैं। ये बड़ा अपमान है, यह अपमान उस सनातन हिंदू के लिए है, जिसको लगता है कि बाबू जी का जीवन हिंदू गौरव के लिए समर्पित था। ये उस हर हिंदू का अपमान था। उन्होंने यह पहली बार नहीं किया किसी का अपमान। बाबू जी ने जो कहा, वो करके दिखाया।

मायावती का किया जिक्र

वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने आकर अपना दायित्व निभाया और बाबू जी को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। सपा मुखिया पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह जातीय अपमान है। यह हर हिंदू का अपमान है।

'ये वैसे गिद्ध हैं, जिस पेड़ पर बैठेंगे सुखा डालेंगे'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साक्षी जी महाराज ने ठीक कहा है, ये लोग कब क्या बोलें कोई भरोसा नहीं है। ये वैसे गिद्ध है, जिस पेड़ पर चढ़ेंगे, उसको सुखा डालेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्नौज में बाबा साहेब के नाम पर मेडिकल कॉलेज बना, लेकिन आंबेडकर का नाम हटा दिया। मंत्री असीम अरुण ने जानकारी दी तो दोबारा बाबा साहेब के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा गया।

'बड़ा आदमी कर्मों से बनता है'

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि बड़ा आदमी पद से नहीं अपनी सोच और कर्मों से बड़ा होता है। सामान्य किसान परिवार में जन्म लेने वाले कल्याण सिंह अपनी कर्मणता, मूल्य और सिद्धांतों के प्रति अडिग रहने के भाव से हमेशा स्मर्णीय रहेंगे।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें