अलीगढ़ के OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 7 लड़कियां समेत 13 लोग हिरासत में
अलीगढ़ के OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 7 लड़कियां समेत 13 लोग हिरासत में Authored by: विशाल चौबे|Lipi• अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में एक OYO होटल पर पुलिस ने छापा मारा। होटल से आपत्तिजनक हालत…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
अलीगढ़ के OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 7 लड़कियां समेत 13 लोग हिरासत में
Authored by: विशाल चौबे|Lipi•
अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में एक OYO होटल पर पुलिस ने छापा मारा। होटल से आपत्तिजनक हालत में सात युवतियों और छह युवकों को पकड़ा गया। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। नायब तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार, सीओ की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री भी बरामद कर जब्त की है। पुलिस प्रशासन की अचानक छापेमार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला जानिए
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के अतरौली रोड पर स्थित एक OYO होटल SKY BLUE पर शुक्रवार शाम को नायब तहसीलदार और सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर छापा मार कार्रवाई की है। पुलिस को होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियों और होटल संचालक समेत 6 युवकों को मौके से पकड़ा है। पुलिस ने होटल के कमरों से तलाशी के दौरान अश्लील (आपत्तिजनक) सामग्री बरामद की है। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में फिलहाल होटल को सील कर दिया।वही होटल से पकड़े गए युवक युवतियों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।
होटल सील
इस कार्रवाई को लेकर सीओ छर्रा गर्वित सिंह के अनुसार होटल में देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। होटल पर कार्रवाई के दौरान 6 युवक और 6 युवतियों को कमरों से पकड़ा है। पुलिस सभी की उम्र का सत्यापन करा रही है। इसके साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस टीम ने होटल को सील कर दिया।
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


