होमराजनीतियोगी सरकार की OTS योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत
राजनीति

योगी सरकार की OTS योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत

यूपी में पारदर्शी तरीके से हो रहा मामलों का निपटारा (Photo Credit: ETV Bharat) लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शहरी करदाताओं के लिए आर्थिक राहत का माध्यम…

ETV Bharat के अनुसार19 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
योगी सरकार की OTS योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी में पारदर्शी तरीके से हो रहा मामलों का निपटारा (Photo Credit: ETV Bharat)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शहरी करदाताओं के लिए आर्थिक राहत का माध्यम बन रही है. ओटीएस योजना के तहत स्वीकृत 29292 लाभार्थियों को अब तक कुल 31.06 करोड़ रुपये की सरचार्ज एवं ब्याज में छूट दी गई है.

सरकार से मिला मौका: इससे प्रत्येक लाभार्थी को औसतन लगभग 12655 रुपये की आर्थिक बचत हुई है. योजना के माध्यम से पुराने कर बकायों के पारदर्शी और सम्मानजनक निस्तारण का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के अवसर पर नगर विकास विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत नागरिकों को वर्षों से लंबित कर बकायों का निस्तारण कराने और सरचार्ज व ब्याज में छूट पाने का अवसर मिल रहा है. इससे जहां आम परिवारों पर पुराने बकाये का आर्थिक बोझ कम हो रहा है, वहीं नगरीय निकायों की राजस्व वसूली को भी गति मिल रही है.

ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को राहत देने के साथ नगरीय निकायों की राजस्व वसूली को भी गति मिल रही है. अभी काफी काम करना बाकी है. सभी निकाय योजना को प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले और पुराने बकायों का निस्तारण हो सके.- अनुज कुमार झा, नगर विकास सचिव

अब तक 48 हजार से ज्यादा आवेदन: योजना के प्रति नागरिकों की भागीदारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक कुल 48751 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 25231 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. नगर निगमों में 40480, नगर पालिका परिषदों में 6033, नगर पंचायतों में 2160, और जल संस्थानों में 394 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

योगी सरकार की OTS योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत (Photo Credit: ETV Bharat)

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें