वाराणसी में प्लॉट और फ्लैट लेने का मौका, आनंद काशी टाउनशिप को रेरा की मंजूरी, पीएम मोदी करेंगे लांचिंग
काम की बात: वाराणसी में प्लॉट और फ्लैट लेने का मौका, आनंद काशी टाउनशिप को रेरा की मंजूरी, पीएम मोदी करेंगे लांचिंग राजधानी लखनऊ के साथ ही वाराणसी में भी विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप का रास्ता साफ हो गया है। आनंद काशी टा…

सौजन्य से:- Hindustan
काम की बात: वाराणसी में प्लॉट और फ्लैट लेने का मौका, आनंद काशी टाउनशिप को रेरा की मंजूरी, पीएम मोदी करेंगे लांचिंग
राजधानी लखनऊ के साथ ही वाराणसी में भी विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप का रास्ता साफ हो गया है। आनंद काशी टाउनशिप को रेरा की मंजूरी मिल गई है।
वाराणसी में प्लॉट और फ्लैट लेने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यहां के कल्लीपुर में वीडीए की प्रस्तावित आवासीय परियोजना आनंद काशी-फेज वन को रेरा की अनुमति मिल गई है। राजातालाब तहसील के वाराणसी-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर परियोजना को मूर्त रूप देने में वीडीए प्रशासन जुट गया है। नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों परियोजना की लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है। यहां हजार लोगों से अधिक को प्लॉट और ग्रुप हाउसिंग में फ्लैट मिलेंगे। प्राधिकरण 32 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद आवासीय परियोजना लाया है। इसके पूर्व 1994 में बड़ालालपुर में आवासीय परियोजनाएं शुरू की गई थीं।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि कल्लीपुर में ‘आनंद काशी’ टाउनशिप के नाम से लगभग 250 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय एवं बहुउद्देशीय योजना विकसित होने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में लगभग 150 एकड़ में विकास कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि क्रय एवं लैंड पूलिंग के माध्यम से ली जा चुकी है। 135 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण रजिस्ट्री जबकि लगभग 15 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग से ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पहले फेज की परियोजना करीब 1110 करोड़ रुपये की प्रस्तावित है। जमीन खरीद में ही किसानों को ₹550 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया जा चुका है।
वीडीए बगैर लोन के तैयार कर रहा योजना
परियोजना पर आने वाला खर्च विकास प्राधिकरण अपनी निधि से करेगा। इसमें किसी भी प्रकार का लोन नहीं लिया जा रहा है। यहां 80 से 100 फीट चौड़ी सड़कें एवं उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना में काशी की प्राचीनता और आधुनिकता का समन्वय दिखेगा। परियोजना को स्मार्ट एवं फ्लेक्सिबल शहरी प्रणाली के रूप में विकसित किया जाएगा। सौर ऊर्जा आधारित रूफटॉप सिस्टम, एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग, स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली, एसटीपी, दोहरी पाइपलाइन व्यवस्था, सतत उपयोगिता एवं कनेक्टिविटी निगरानी प्रणाली, स्मार्ट बिन, इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड तथा एयर क्वालिटी सेंसर सुविधा रहेगी।
जल्द शुरू होगा पंजीकरण
आनंद काशी आवासीय योजना (फेज-1) में पंजीकरण जल्द शुरू होगा। पहले चरण में 4,56,398.69 वर्ग मीटर में विकास किया जा रहा है। कुल 1004 आवासीय प्लॉट, 3 ग्रुप हाउसिंग भूखंड, 108 व्यावसायिक भूखंड, कम्युनिटी सेंटर समेत अन्य सुविधाएं होंगी। आवासीय भूखंड 72 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर एवं 288 वर्ग मीटर में विकसित हो रहे हैं। टाउनशिप में दो हेक्टेयर (4.94 एकड़) क्षेत्रफल में पार्क विकसित किया जा रहा है।
तीन गांवों की भूमि पर विकसित हो रही परियोजना
टाउनशिप में कल्लीपुर, गौर मधुकर और शाहपुर गांव शामिल हैं। ग्रीनफील्ड मिक्स्ड-यूज़ टाउनशिप के तौर पर विकसित किया गया यह प्रोजेक्ट पड़ोस, कमर्शियल ज़ोन, पब्लिक एमेनिटीज़, ग्रीन स्पेस और सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को एक कॉम्प्रिहेंसिव मास्टर प्लान है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


