इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्वेश्वरैया योजना से पीएचडी का मौका, आवेदन शुरू, जानिए कितनी मिलेगी मंथली फेलोशिप
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्वेश्वरैया योजना से पीएचडी का मौका, आवेदन शुरू, जानिए कितनी मिलेगी मंथली फेलोशिप पात्र उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन जमा कर सकते हैं. By ETV Bharat…

सौजन्य से:- ETV Bharat
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्वेश्वरैया योजना से पीएचडी का मौका, आवेदन शुरू, जानिए कितनी मिलेगी मंथली फेलोशिप
पात्र उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन जमा कर सकते हैं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 12, 2026 at 5:37 PM IST
प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध करने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. केंद्र सरकार की 'विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना (फेज-2)' के अंतर्गत यह दाखिला दिया जा रहा है. पात्र उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन जमा कर सकते हैं.
विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग में इसके लिए 1 सीट उपलब्ध है. इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) और आईटी/आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में शोध का मौका मिलेगा. इंजीनियरिंग विषय में बीई/बीटेक के साथ एमई/एमटेक डिग्री जरूरी है. सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक (या 6.5 CPI) और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 55% अंक (या 6.0 CPI) होना आवश्यक है.
आवेदन की अंतिम तिथि तक छात्र की उम्र 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू). चुने गए शोधार्थियों को पहले दो साल 46,250 प्रति माह और तीसरे से पांचवें साल तक 52,500 प्रति माह दिए जाएंगे. हॉस्टल न मिलने की स्थिति में 16% तक आवास भत्ता (HRA) अलग से मिलेगा.
रिसर्च खर्चों के लिए हर साल 1.20 लाख का कंटिजेंसी फंड मिलेगा. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में जाने के लिए 1.50 लाख तक की मदद और तीसरे साल से विदेश की प्रतिष्ठित लैब में काम करने का अवसर भी दिया जाएगा. चयन गेट (GATE) आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा. सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 250 रुपये रखा गया है. फॉर्म भरकर डाक से विभाग के पते पर भेजना होगा और साथ ही उसकी कॉपी ईमेल पर भी भेजनी होगी.
यह भी पढ़ें : गोरखपुर में 4.50 करोड़ का पशु शवदाह गृह एक साल से बंद, रुपये की बर्बादी के लिए जिम्मेदार कौन?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


