होमकृषिOnion Price Hike: कानपुर मंडी में हर दिन आता था 6.25 लाख किग्रा प्याज, अब आ रहा पांच लाख किलो, इतने बढ़ सकते दाम - onion price hike onion supply falls in kanpur mandi daily arrivals drop
कृषि

Onion Price Hike: कानपुर मंडी में हर दिन आता था 6.25 लाख किग्रा प्याज, अब आ रहा पांच लाख किलो, इतने बढ़ सकते दाम - onion price hike onion supply falls in kanpur mandi daily arrivals drop

Onion Price Hike: कानपुर मंडी में हर दिन आता था 6.25 लाख किग्रा प्याज, अब आ रहा पांच लाख किलो, इतने बढ़ सकते दाम कानपुर की चकरपुर मंडी में प्याज की आवक में भारी कमी आई है, जिससे थोक दाम 42-45 रुपये प्रति किलो ...और पढ़ें…

Jagran के अनुसार28 अगस्त 2026 को 07:31 pm बजे
Onion Price Hike: कानपुर मंडी में हर दिन आता था 6.25 लाख किग्रा प्याज, अब आ रहा पांच लाख किलो, इतने बढ़ सकते दाम
 - onion price hike onion supply falls in kanpur mandi daily arrivals drop

सौजन्य से:- Jagran

Onion Price Hike: कानपुर मंडी में हर दिन आता था 6.25 लाख किग्रा प्याज, अब आ रहा पांच लाख किलो, इतने बढ़ सकते दाम

कानपुर की चकरपुर मंडी में प्याज की आवक में भारी कमी आई है, जिससे थोक दाम 42-45 रुपये प्रति किलो ...और पढ़ें

HighLights

- पूर्वांचल के जिलों तक यहां से आपूर्ति, बीते 10 दिन में घटी आवक, सप्ताह भीतर बढ़ सकते 10 रुपये दाम

- 50 टन प्याज की कानपुर व आसपास के जिलों में भी होती खपत, रेलवे से फिलहाल नहीं आ रही कोई रैक

- नासिक में कम उत्पादन और पुराने स्टॉक की कमी मुख्य कारण, अभी शिवपुरी व अलवर से आपूर्ति हो रही

जागरण संवाददाता, कानपुर। प्याज के दाम में तेजी का सिलसिला थम नहीं रहा, बल्कि बाजार में आने वाले दिनों में और उछाल की आशंका जताई जा रही है। चकरपुर मंडी में अभी तक हर दिन 6.50 लाख किलोग्राम प्यास की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन बीते 10 दिन से यह पांच लाख किलो ही रह गई है। यहां से पूर्वांचल के जिलों तक प्याज की आपूर्ति की जाती है, जबकि लगभग 50 टन यानी 50 हजार किलो माल की खपत कानपुर व आसपास जिलों में होती है।

वर्तमान में मंडी में प्याज का थोक भाव बढ़कर 42 से 45 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जो बुधवार को 35 से 40 रुपये था। आवक कम होने से सप्ताह भीतर प्याज के दाम 10 रुपये प्रतिकिलो और बढ़ सकते हैं। इसका असर फुटकर बाजार पर भी पड़ेगा।

चकरपुर मंडी सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ पांडेय के मुताबिक बाजार में इस समय प्याज की कमी साफ दिखाई दे रही है। नासिक में उत्पादन उम्मीद के मुताबिक नहीं होने और व्यापारियों के पास पुराने स्टाक की कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। महंगाई के बीच बाहर से कम माल आने से स्थिति और बिगड़ी है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों पर दबाव बने रहने की संभावना है।

तीन दिन में बढ़े पांच से 10 रुपये

प्याज के थोक भाव में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। बुधवार को मंडी में प्याज 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा था। गुरुवार को भाव बढ़कर 45 रुपये किलो तक पहुंच गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि मंडी में आवक नहीं बढ़ी और बाहर से आपूर्ति नहीं हुई तो कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है।

रोज 625 टन प्याज की आवक, कानपुर में खपत 50 टन

चकरपुर मंडी में प्रतिदिन करीब 625 टन यानी छह लाख 25 हजार किलोग्राम प्याज की आवक होती है। इसमें से लगभग 50 टन प्याज की खपत कानपुर और आसपास के क्षेत्र में होती है। शेष प्याज पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में भेजा जाता है। इस लिहाज से कानपुर की मंडी आसपास के बड़े क्षेत्र के लिए प्याज की आपूर्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंडी में आवक प्रभावित होने का असर कानपुर के साथ ही पूर्वांचल के जिलों के बाजारों पर भी पड़ सकता है। अभी रोजाना 400 से 450 टन ही माल आ पा रहा है।

नासिक की फसल पर टिकी बाजार की नजर

व्यापारियों के अनुसार नासिक प्याज की बड़ी मंडियों और उत्पादन क्षेत्रों में शामिल है। वहां उत्पादन कमजोर रहने और स्टाक सीमित होने का असर आपूर्ति पर पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों के पास भी पर्याप्त पुराना स्टाक नहीं है। ऐसे में नई आवक बढ़ने तक बाजार में तेजी बने रहने की आशंका है। अभी कानपुर में मध्यप्रदेश के शिवपुरी व राजस्थान के अलवर से प्याज की आपूर्ति ट्रकों के माध्यम से हो रही है, जिसकी मात्रा बहुत ज्यादा नहीं है।

रेलवे से फिलहाल नहीं आ रही प्याज की रैक

कानपुर में रेलवे के जरिये प्याज की आवक को लेकर भी फिलहाल राहत नहीं मिली है। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक अकांशु गोविल ने बताया कि कानपुर में फिलहाल रेलवे से प्याज की कोई रैक नहीं आ रही है। ऐसे में रेल मार्ग से अतिरिक्त आपूर्ति आने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

45 रुपये किलो थोक मंडी में गुरुवार को प्याज बिका। बुधवार को 35 से 40 रुपये के बीच का बाजार था। आने वाले दिनों में प्याज के दाम में बढ़ोतरी होगी। बाजार में प्याज की काफी कमी है और बाहर से माल भी नहीं आ रहा है।

सौरभ पांडेय, अध्यक्ष, चकरपुर मंडी सब्जी व्यापार मंडल

फुटकर में 60 रुपये किलो प्याज लेकर आई हूं। प्याज ने रसोई का पूरा बजट बिगाड़कर रख दिया है। इसके अलावा प्याज की क्वालिटी भी बेहतर नहीं है।

पूनम गुप्ता, गृहिणी, लाजपत नगर

10 दिनों में प्याज की कीमत में करीब 20 रुपये का इजाफा हो गया है। हर बार इसकी कीमतों में वृद्धि होना आम बात हो गई है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

सुलेखा यादव, गृहिणी, रावतपुर गांव

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें