प्याज की कीमतों में उछाल: नासिक से आवक घटने से कानपुर-आगरा में बढ़े दाम - onion arrivals drop retail profiteering rife old stock depletes in nashik prices likely to rise next week kanpur supplies purvanchal districts
प्याज की कीमतों में उछाल: नासिक से आवक घटने से कानपुर-आगरा में बढ़े दाम नासिक में पुराने स्टॉक की कमी और घटती आवक के कारण कानपुर और आगरा में प्याज की कीमतें बढ़ रही ...और पढ़ें HighLights - नासिक में पुराने प्याज स्टॉक क…

सौजन्य से:- Jagran
प्याज की कीमतों में उछाल: नासिक से आवक घटने से कानपुर-आगरा में बढ़े दाम
नासिक में पुराने स्टॉक की कमी और घटती आवक के कारण कानपुर और आगरा में प्याज की कीमतें बढ़ रही ...और पढ़ें
HighLights
- नासिक में पुराने प्याज स्टॉक की कमी से आवक घटी
- कानपुर में थोक प्याज 42-45 रुपये, खुदरा 60 रुपये पार
- अगले सप्ताह प्याज की कीमतों में और वृद्धि की आशंका
जागरण टीम, लखनऊ। सावन में घटी हुई मांग और पर्याप्त आपूर्ति ने प्याज की कीमतों को थोक में नियंत्रण में रखा, परंतु रिटेल में व्यापारी मुनाफाखोरी करने से नहीं चूक रहे। नासिक में प्याज के पुराने स्टाक की कमी का असर अब बाजार पर दिखने लगा है। कानपुर की चकरपुर मंडी में प्याज की रोजाना आवक 6.50 लाख किलो से घटकर पांच लाख किलो रह गई है, जिससे थोक भाव बढ़कर 42-45 रुपये किलो पहुंच गया है।
वहीं आगरा की सिकंदरा मंडी में नासिक से रोज करीब 15 ट्रक प्याज (तीन लाख किलो)आने के कारण थोक भाव फिलहाल 40 रुपये किलो बना हुआ है। हालांकि मांग बढ़ने पर यहां भी अगले सप्ताह से कीमतों में वृद्धि की आशंका है।
आगरा की सिकंदरा सब्जी मंडी में रोज 15 ट्रक प्याज महाराष्ट्र के नासिक से आ रहा है। ऐसे में थोक मंडी में प्याज का भाव 40 रुपये किलो बना हुआ है। प्याज की आपूर्ति में भी कोई मुश्किल नहीं आ रही है। राजस्थान के अलवर से भी कुछ प्याज आ रहा है, लेकिन नासिक की प्याज की गुणवत्ता बेहतर होने से इसकी मांग ज्यादा रहती है।
आगरा में रोज आ रहा तीन लाख किलो, कानपुर में पांच लाख किलो
आढ़तिया मनोज कालरा का कहना है कि अगले सप्ताह से मांग बढ़ी तो कीमतों में कुछ वृद्धि देखने को मिल सकती है। कानपुर की चकरपुर मंडी में अभी तक हर दिन 6.50 लाख किलोग्राम प्याज की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन बीते 10 दिनों से यह पांच लाख किलो ही रह गई है। यहां से पूर्वांचल के जिलों तक प्याज की आपूर्ति की जाती है, जबकि लगभग 50 टन माल की खपत कानपुर व आसपास के जिलों में होती है।
पूर्वांचल के जिलों में कानपुर से आपूर्ति, रेलवे से नहीं आ रही कोई रैक
वर्तमान में मंडी में प्याज का थोक भाव बढ़कर 42 से 45 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जो बुधवार को 35 से 40 रुपये था। आवक कम होने से प्याज के दाम 10 रुपये प्रतिकिलो बढ़ सकते हैं। बाहर से पर्याप्त माल नहीं आने से थोक के साथ सीधा असर फुटकर बाजार पर भी पड़ रहा है। फुटकर में प्याज 60 रुपये किलो या इससे अधिक में बिक सकता है।
नासिक में घटा पुराना स्टाक, अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं भाव
चकरपुर मंडी सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि नासिक में उत्पादन उम्मीद से कम होने व व्यापारियों के पास पुराने स्टाक की कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। बीते तीन दिन में ही भाव बढ़ चुके हैं। अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी व राजस्थान के अलवर से ट्रकों से सीमित मात्रा में प्याज आ रहा है। नई फसल की आवक शुरू होने तक बाजार में तेजी रहेगी। उधर, सेंट्रल स्टेशन के निदेशक अकांशु गोविल ने बताया कि कानपुर में फिलहाल रेलवे से प्याज की कोई रैक नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: तेंदुए ने झोपड़ी में सो रहे दिव्यांग को बनाया निवाला, पैंथर के हमले में 12 दिन में तीसरी मौत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


